बागपत में 25,000 रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
बागपत में 25,000 रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
बागपत (उप्र), 14 अगस्त (भाषा) बागपत जिले में खेकड़ा पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। उसने बताया कि बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, खेकड़ा थाना क्षेत्र में मुबारकपुर गेट के पास बृहस्पतिवार रात पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रही थी और इसी दौरान उसे मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया।
उसने बताया कि पुलिस दल ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह गांव की ओर भागने लगा जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और इसी दौरान मोटरसाइकिल फिसलने से आरोपी गिर गया।
पुलिस ने बताया कि उसने तमंचे से पुलिस टीम पर गोली चला दी जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।
उसने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहनवाज उर्फ टक्कर के रूप में हुई है। वह खेकड़ा थाने में ‘गैंगस्टर एक्ट’ की प्रासंगिक धाराओं के तहत दर्ज एक मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ खेकड़ा, चांदीनगर और छपरौली थानों में कुल 14 मामले दर्ज हैं।
भाषा सं राजेंद्र
रंजन सिम्मी
सिम्मी
लेखक के बारे में
Web Title: बागपत में 25,000 रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
BAGHPAT
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm