बागपत में दुकानदार की हत्या, दो लोग हिरासत में
बागपत में दुकानदार की हत्या, दो लोग हिरासत में
बागपत (उप्र), नौ सितंबर (भाषा) बागपत जिले के बड़ौत कस्बे में बुधवार सुबह एक दुकानदार की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि बड़ौत कस्बे में स्थित खत्री गढ़ी में दीपेंद्र (50) नामक दुकानदार की किसी भारी हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर बड़ौत थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
जैन के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीपेंद्र पिछले करीब एक वर्ष से खत्री गढ़ी में रहता था और हाल में उसकी किराये की दुकान के सामने रहने वाले एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था।
उन्होंने बताया कि पुलिस इस विवाद को भी हत्या के संभावित कारण के तौर पर जांच रही है।
जैन ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत स्थित शवगृह भेजा है।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
भाषा सं सलीम मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: बागपत में दुकानदार की हत्या, दो लोग हिरासत में
BAGHPAT
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm