BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

उप्र: बागपत में बेटी को साथ ले जाने को लेकर विवाद में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की

उप्र: बागपत में बेटी को साथ ले जाने को लेकर विवाद में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की

उप्र: बागपत में बेटी को साथ ले जाने को लेकर विवाद में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की
Bhasha
Published: 21 Jun 2026 | 4:59 pmModified: 21 Jun 2026 | 4:59 pm

बागपत, 21 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में छह वर्षीय बेटी को साथ ले जाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, चांदीनगर थाना क्षेत्र के खैला गांव में हुई इस घटना के संबंध में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि खैला गांव निवासी राहुल ने करीब आठ वर्ष पहले बिजनौर निवासी मनीषा उर्फ मीरा रानी (28) से प्रेम विवाह किया था।

पुलिस के मुताबिक, दोनों पहले हरिद्वार में एक निजी कंपनी में काम करते थे और विवाह के बाद वे दिल्ली में रहने लगे।

पुलिस ने बताया कि दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें पांच वर्षीय बेटा मां के साथ रहता था जबकि छह वर्षीय बेटी पिता के पास थी।

चांदीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि करीब दो वर्ष पहले घरेलू विवाद होने के बाद मनीषा अपने बेटे को लेकर बेंगलुरु चली गई थी, जहां वह एक निजी कंपनी में काम करती थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसकी पत्नी ऑनलाइन यौनकर्मी के रूप में काम करती थी और उससे बातचीत नहीं करती थी।

पुलिस ने हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं की।

पुलिस ने बताया कि मनीषा शुक्रवार शाम खैला गांव पहुंची थी और शनिवार को जब उसने अपनी बेटी को अपने साथ बेंगलुरु ले जाने की बात कही तो दोनों के बीच विवाद हो गया।

पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान राहुल ने धारदार हथियार से मनीषा पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहुल को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चों को साथ ले जाने को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या की बात सामने आई है।

उन्होंने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र: बागपत में बेटी को साथ ले जाने को लेकर विवाद में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की

People also search for:inMurderupwifeWife Murder in UP
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm