BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बहराइच: तेंदुए के हमले में 88 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

बहराइच: तेंदुए के हमले में 88 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

बहराइच: तेंदुए के हमले में 88 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Bhasha
Published: 18 Jul 2026 | 1:33 pmModified: 18 Jul 2026 | 1:33 pm

बहराइच (उप्र), 18 जुलाई (भाषा) बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत आने वाले एक गांव में शनिवार सुबह तेंदुए के हमले से 88 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग ने पीड़ित परिवार को त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान की है और इलाके में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अपूर्व दीक्षित ने बताया कि घटना शनिवार सुबह करीब चार बजे ककरहा रेंज के ककरहा बीट के अंतर्गत लोधन पुरवा गांव की है। गांव निवासी श्रीराम (88), पुत्र रामदास, सुबह तड़के घर से बाहर नित्यकर्म हेतु निकले थे, तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।

दीक्षित ने कहा, 'हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।'

अधिकारी ने बताया कि वन विभाग ने नियमों के तहत मृतक के परिजनों को तत्काल मिलने वाली त्वरित आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करा दी है। इसके अलावा, राहत आपदा कोष के माध्यम से मिलने वाले मुख्य मुआवजे के लिए भी कागजी कार्यवाही तत्काल शुरू कर दी गई है ताकि परिजनों को जल्द से जल्द पूरी सहायता मिल सके।

इलाके में दहशत को देखते हुए वन विभाग सतर्क है।

डीएफओ ने बताया कि यह घटना मुख्य जंगल से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई है।

उन्होंने कहा, 'तेंदुए को पकड़ने और गांव वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्चाधिकारियों को पिंजरा लगाने की अनुमति के लिए पत्र लिखा गया है। आज अनुमति मिलते ही तत्काल मौके पर पिंजरा लगा दिया जाएगा।'

भाषा सं जफर

वैभव

वैभव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बहराइच: तेंदुए के हमले में 88 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

People also search for:AttackleopardupUP Leopard Attack
शहर की खबरें
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm
उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 7:47 pm
भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

01 Oct 2026 | 7:30 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm