प्रेम प्रसंग को लेकर हुई नौवीं कक्षा के छात्र की हत्या
प्रेम प्रसंग को लेकर हुई नौवीं कक्षा के छात्र की हत्या
बहराइच (उप्र), 23 अप्रैल (भाषा) बहराइच जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर नौवीं कक्षा के एक छात्र की उसकी प्रेमिका के भाई ने कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे से लटका दिया।
पुलिस ने पिछले महीने 24/25 मार्च को हुई इस घटना का बुधवार को खुलासा कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने बुधवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पिछले महीने 25 मार्च को पयागपुर थाना क्षेत्र के हसुआपुर गांव में नौवीं कक्षा के छात्र शिवांशु (16) का शव उसके घर से थोड़ी दूर फूस के छप्पर में फंदे से लटकता मिला था।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाए जाने से मौत होने की पुष्टि हुई जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
कुशवाहा ने बताया कि तफ्तीश के दौरान मालूम हुआ कि शिवांशु का पड़ोस की एक किशोरी से प्रेम प्रसंग था और पिछली 24 मार्च को दिन में करीब एक बजे शिवांशु अपनी कथित प्रेमिका को मोबाइल दे रहा था तब उसके घर वालों ने देख लिया था और उसी रात नौ बजे शिवांशु ने किशोरी को अपने घर के सामने स्थित छप्पर से ढकी जगह पर बुलाया था।
उनके मुताबिक, घर वालों ने लड़की को नहीं जाने दिया और लड़की के भाई ने मौके पर पहुंच कर डंडे से शिवांशु का गला दबा दिया और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से उसके गले में फंदा लगाकर उसी छप्पर में लटका दिया।
पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
भाषा सं सलीम नोमान
नोमान
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: प्रेम प्रसंग को लेकर हुई नौवीं कक्षा के छात्र की हत्या
BAHRAICH
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm