BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख रुपये मूल्य की चरस बरामद, एक महिला गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख रुपये मूल्य की चरस बरामद, एक महिला गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख रुपये मूल्य की चरस बरामद, एक महिला गिरफ्तार
Bhasha
Published: 27 Dec 2024 | 6:29 pmModified: 27 Dec 2024 | 6:29 pm

बहराइच (उप्र), 27 दिसंबर (उप्र) भारत-नेपाल सीमा के पास बहराइच जिले की रुपईडीहा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की साझा टीम ने एक महिला को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम चरस बरामद की।

पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत 60 लाख रुपये आंकी गयी है।

एसएसबी की 42वीं बटालियन के उप सेनानायक दिलीप कुमार ने शुक्रवार को 'पीटीआई-भाषा' से बताया कि खुफिया सूचना मिलने पर एसएसबी और उत्तर प्रदेश पुलिस के एक संयुक्त दल ने बृहस्पतिवार शाम रुपईडीहा स्थित एकीकृत जांच चौकी पर एक नेपाली महिला की तलाशी ली।

उन्होंने कहा कि महिला के पास से 2 किलो 300 ग्राम चरस बरामद किया गया, जो महिला ने अपनी कमर पर लिपटे तीन छोटे छोटे बैग में छिपा रखा था।

कुमार ने कहा कि महिला ने पूछताछ में बताया कि नेपाल में एक व्यक्ति ने चरस की यह खेप उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल ले जाने के लिए दी थी।

बहराइच के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राम नयन सिंह ने एक बयान में कहा कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 60 लाख रुपये आंकी गयी है।

सिंह ने कहा कि नेपाली महिला की पहचान मनमाली घर्ती (52) के रूप में हुई है, जो नेपाल के रोल्पा जिले की निवासी है।

एसपी ने बताया कि नेपाली महिला के खिलाफ स्वापक ओषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत रुपईडीहा थाने में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे जेल भेज दिया।

एसएसबी की 42वीं बटालियन के बहराइच के कार्यवाहक सेनानायक राज रंजन ने बताया कि अवैध आवागमन व बढ़ती तस्करी के मद्देनजर सीमा पर 24 घंटे चौकसी बढ़ाई गई है।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख रुपये मूल्य की चरस बरामद, एक महिला गिरफ्तार

People also search for:ArrestedupUP woman arrestedwoman
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm