Balaghat News: लगातार बारिश से किसानों का फसल बर्बाद, खेतों में तैर रहा सुनहरा धान, मंजर देख किसान ने उठाया ये खौफनाक कदम
Balaghat News: लगातार बारिश से किसानों का फसल बर्बाद, खेतों में तैर रहा सुनहरा धान, मंजर देख किसान ने उठाया ये खौफनाक कदम

Balaghat News
- बारिश ने छीन लिया तीन महीने का पसीना,
- बालाघाट के किसान उठा रहे दर्दनाक कदम,
- प्रशासन ने शुरू की राहत की तैयारी,
बालाघाट: Balaghat News: बालाघाट जिले में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। दीवाली बीत जाने के बाद भी आसमान से बरसती बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। धान उत्पादक इस जिले में कई किसानों की कटी हुई फसल खेतों में पानी में डूब गई है जिससे किसान आर्थिक संकट और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।
किसानों का कहना है कि पहले कीट और माहू ने फसल को नुकसान पहुँचाया और जब धान काटने की बारी आई, तब लगातार बारिश ने सारी मेहनत बर्बाद कर दी। कटी हुई धान अब खेतों में जमा पानी में तैर रही है। हमने तीन महीने मेहनत की लेकिन बारिश ने पल भर में सब छीन लिया किसान दुख व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच लांजी के केरेगांव गांव में 40 वर्षीय किसान राजकुमार टेंभरे ने अपनी बर्बाद फसल देखकर कीटनाशक पी लिया। परिजन समय रहते उन्हें सिविल अस्पताल लांजी पहुँचाए, जहां डॉक्टरों ने उपचार कर उनकी जान बचाई। बताया जा रहा है कि उनकी तीन एकड़ फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। किसान अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन यह घटना किसानों की बेबसी और परेशानी को फिर से उजागर करती है।
Balaghat News: किसानों की समस्या को देखते हुए कृषि विभाग ने राहत के उपाय शुरू कर दिए हैं। अतिवृष्टि और कीट से हुए फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए विभाग सक्रिय है। जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है, वे टोल-फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर नुकसान की सूचना दे सकते हैं। कॉल करने पर राज्य, जिला, फसल का प्रकार, मोबाइल और आधार नंबर जैसी जानकारी ली जाएगी, ताकि बीमा कंपनियां जल्दी से सर्वे कर मुआवजा प्रदान कर सकें। प्रशासन का कहना है कि हर प्रभावित किसान को राहत पहुंचाने के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें
- 'मेरी जिंदगी को गढ़ने में छत्तीसगढ़ का अहम योगदान', विधानसभा भवन का उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी, कहा- कार्यकर्ता के रूप में यहां बिताया लंबा समय
- पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन का किया उद्घाटन, सभा को PM कर रहे है सम्बोधित, देखें लाइव
- पीएम मोदी ने किया नए विधानसभा भवन का उद्घाटन, सीएम विष्णु देव साय कर रहे संबोधित, देखें लाइव
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बालाघाट में बारिश और कीट से फसल नुकसान पर कृषि विभाग द्वारा राहत और क्षतिपूर्ति के उपाय शुरू किए गए हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Balaghat News: Broken by ruined crop, farmer drank pesticide
बालाघाट
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm