‘मटन की दावत और 31 हजार रुपए नगद’ लव मैरिज करने वाले शख्स को पंचायत ने सुनाया फरमान
Balaghat News: अंतरजातीय विवाह करने पर जुर्माने के तौर पर 31 हजार रूपये का अर्थदंड तथा एक बकरा स्वजातीय लोगों को खिलाने की मांग की गई।

- बालाघाट में एक अंतरजातीय विवाह का मामला सामने आया है।
- लड़के ने अपने समाज की लड़की से शादी ना कर अन्य समाज की लड़की से प्रेम विवाह का लिया।
- लड़के के परिवार को उसके समाज ने बहिष्कृत कर दिया गया।
बालाघाट। Dulha-Dulhan News: एमपी के बालाघाट में एक अंतरजातीय विवाह का मामला सामने आया है। जिसमें लड़के ने अपने समाज की लड़की से शादी ना कर अन्य समाज की लड़की से प्रेम विवाह का लिया। जिसके बाद लड़के के परिवार को उसके समाज ने बहिष्कृत कर दिया गया। अब यह मामला मानवाधिकार आयोग के पास पहुंचा चुका हूं। वही जब पिता ने धूम धाम से शादी करने की सोची और सबको बुलाना चाहा तो 31 हजार रुपए के अर्थदंड और बकरा खिलाने की बात आई सामने जिसके चलते पीड़ित पिता के द्वारा न्याय की गुहार लगाई जा रही है।
ये है पूरा मामला
हम सभी इस आधुनिक युग में जी रहे हैं और इस आधुनिकता के युग में जाति धर्म से परे होकर हम सब एक है कि भावना के साथ मिल कर इस समाज में रह रहे है लेकिन कही न कही जाति और वर्ण व्यवस्था आज भी समाज के भीतर दीमक की तरह समाज को खोखला कर रही है जिसका उदाहरण सामने आया है और मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा है। जहां अन्य समाज की बहू ब्याहकर लाने पर एक पिता को मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है और सामाजिक बहिष्कार भी कर दिया गया है। यही नहीं अंतरजातीय विवाह करने पर जुर्माने के तौर पर 31 हजार रूपये का अर्थदंड तथा एक बकरा स्वजातीय लोगो को खिलाने की मांग की गई।
बालाघाट के गर्रा के रहने वाले पीड़ित पिता श्रीराम मालाधारी ने मानव अधिकार आयोग के सदस्य के पास लिखित शिकायत दी है कि उनका बेटा विशाल और पूजा मेश्राम अलग अलग जाति के होने के बाद भी एक दूसरे को पसंद करते थे जिसके चलते उन्होंने दोनों का विवाह 15 फरवरी को कराया और जब वह शादी का पत्रिका बांट रहे थे तब समाज के लोगों ने विरोध किया और कहा कि लड़की दूसरे समाज की जिसके चलते आपको जुर्माने के तौर पर 31 हजार रु देना होगा साथ ही एक बकरा कांट कर खिलाना पड़ेगा। तभी इस विवाह में हमारी सहमती होगी और हम शादी में शामिल होंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बालाघाट में यह अंतरजातीय विवाह का मामला 15 फरवरी 2025 को सामने आया, जब श्रीराम मालाधारी ने अपने बेटे विशाल और पूजा मेश्राम की शादी करवाई।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Panchayat issues order to a man who did love marriage to give him 'mutton feast and Rs 31,000 in cash'
बालाघाट
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm