कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया
कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) कैफे कॉफी डे की मूल कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (सीडीईएल) ने केमफिन सर्विसेज का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त समझौते के तहत चुका दिया है।
सीडीईएल ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘कंपनी ने एक समझौता किया है, जिसके तहत उसने अपनी सभी बकाया देनदारियों के पूर्ण और अंतिम निपटान के लिए 25 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।’’
यह समझौता कंपनी की कर्ज घटाने की कोशिशों का हिस्सा है। समूह को पिछले कुछ वर्षों में वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ा है और कंपनी अपनी संपत्तियों का मौद्रीकरण करने, कर्जदाताओं के साथ समझौते करने तथा अपनी देनदारियां कम करने का प्रयास कर रही है।
कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, केमफिन उन कर्जदाताओं में शामिल थी, जिनसे कंपनी ने धन लिया था। इस कर्ज पर ब्याज देय था और पहले भी इसके पुनर्भुगतान की अवधि बढ़ाई गई थी।
बेंगलुरु स्थित निवेश एवं वित्त कंपनी केमफिन ने सीडीईएल को 25 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था।
भाषा योगेश अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन
01 Oct 2026 | 8:44 pmए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा
01 Oct 2026 | 8:35 pm
Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव
01 Oct 2026 | 8:34 pmदुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में
01 Oct 2026 | 8:28 pmयूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़
01 Oct 2026 | 8:24 pmएचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे अनूप बागची, आरबीआई ने दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 8:21 pmहवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार
01 Oct 2026 | 8:13 pmहिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा
01 Oct 2026 | 8:11 pm