सीएसडी के साथ भुगतान विवाद में एलाइड ब्लेंडर्स की मध्यस्थता कार्यवाही खत्म
सीएसडी के साथ भुगतान विवाद में एलाइड ब्लेंडर्स की मध्यस्थता कार्यवाही खत्म
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) घरेलू शराब उत्पादक एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि कैंटीन भंडार विभाग (सीएसडी) के साथ भुगतान विवाद को लेकर शुरू की गई मध्यस्थता कार्यवाही समाप्त कर दी गई है लेकिन वह इस आदेश के खिलाफ उचित कानूनी उपाय अपनाएगी।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मामले के एकमात्र मध्यस्थ ने 26 सितंबर को मध्यस्थता एवं सुलह अधिनियम, 1996 की धारा 16 के तहत जारी आदेश में कहा कि मध्यस्थता न्यायाधिकरण के पास कार्यवाही जारी रखने का अधिकार क्षेत्र नहीं है। इसके साथ ही मध्यस्थता कार्यवाही समाप्त कर दी गई।
एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडीएल) ने कहा, ‘‘कंपनी अपने हितों की रक्षा के लिए उक्त आदेश के खिलाफ उचित कानूनी उपाय अपनाने और विवादित दावे की वसूली के लिए उचित कार्यवाही शुरू करने का इरादा रखती है।’’
यह मध्यस्थता सीएसडी को की गई आपूर्ति से संबंधित वसूली के विवाद से जुड़ी थी। सीएसडी रक्षा मंत्रालय के तहत काम करता है और सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिए कैंटीन चलाता है।
कंपनी ने कहा कि यह आदेश केवल अधिकार-क्षेत्र के मुद्दे तक सीमित है और उसके दावों के गुण-दोष पर कोई फैसला नहीं किया गया है।
एबीडीएल ने मध्यस्थता पहल पर बंबई उच्च न्यायालय ने मध्यस्थता एवं सुलह अधिनियम की धारा 11 के तहत एकमात्र मध्यस्थ नियुक्त किया था। कंपनी द्वारा अपना दावा दाखिल करने के बाद सीएसडी ने धारा 16 के तहत आवेदन देकर मध्यस्थ न्यायाधिकरण के अधिकार-क्षेत्र को चुनौती दी थी।
भाषा प्रेम
प्रेम अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: सीएसडी के साथ भुगतान विवाद में एलाइड ब्लेंडर्स की मध्यस्थता कार्यवाही खत्म
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन
01 Oct 2026 | 8:44 pmए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा
01 Oct 2026 | 8:35 pm
Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव
01 Oct 2026 | 8:34 pmदुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में
01 Oct 2026 | 8:28 pmयूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़
01 Oct 2026 | 8:24 pmएचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे अनूप बागची, आरबीआई ने दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 8:21 pmहवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार
01 Oct 2026 | 8:13 pmहिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा
01 Oct 2026 | 8:11 pm