BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

आप पाकिस्तान के खिलाफ गलतियां नहीं कर सकते: हरमनप्रीत

आप पाकिस्तान के खिलाफ गलतियां नहीं कर सकते: हरमनप्रीत

आप पाकिस्तान के खिलाफ गलतियां नहीं कर सकते: हरमनप्रीत
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 8:10 pmModified: 01 Oct 2026 | 8:10 pm

(अजय मसंद)

काकामिगाहारा (जापान), एक अक्टूबर (भाषा) भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ करीबी जीत के बाद कहा कि उसके जैसे प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ छोटी-छोटी गलतियों के लिए किसी तरह की गुंजाइश नहीं है वह भी तब जबकि भावनाएं हावी हो रही हों।

भारत ने बृहस्पतिवार को खेला गया यह मैच 4-3 से जीता लेकिन इस दौरान पाकिस्तान ने वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर लिया और भारत ने 3-0 की बढ़त गंवा दी।

मैच में तनाव के पल भी आए जब 37वें मिनट में हुई तीखी बहस के बाद पाकिस्तान के अम्माद बट को पीला कार्ड और भारत के दिलप्रीत सिंह को हरा कार्ड दिखाया गया।

हरमनप्रीत को स्थिति को संभालने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने अपने साथियों से संयम बनाए रखने का आग्रह किया। भारतीय कप्तान के लिए प्राथमिकता हॉकी खेलना थी, न कि किसी टकराव में उलझना।

हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘हम यहां हॉकी खेलने आए हैं। अगर हमें मैच जीतना है तो शांत रहना होगा। वे हमारा ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे। हमारा पूरा ध्यान खेल पर है। हम लड़ना नहीं चाहते। मुझे लगता है हमने स्थिति को अच्छे से संभाला। हमें दंडित किया गया। हमने कार्ड स्वीकार कर लिया।’’

भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम ने काफी हद तक अपनी रणनीति पर अमल किया और मजबूत शुरुआत करते हुए मौके बनाए और उन्हें गोल में तब्दील किया। लेकिन दूसरे हाफ में नियंत्रण खोने और अनुशासनहीनता के कारण पाकिस्तान को वापसी करने का मौका मिल गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने खेल में अधिकतर समय अपनी रणनीति पर अमल किया। हमने अच्छी शुरुआत की, मौके बनाए और अच्छे गोल दागे। दूसरे हाफ में हमने वही गलतियां दोहराईं। हमें एक कार्ड बेवजह मिला। उन्हें भी कार्ड मिला था। यह हमारे लिए एक अच्छा मौका था और हम समझदार थे। हम गोल दागने में कामयाब रहे।’’

हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘हमें इन विभाग में सुधार करना होगा विशेषकर ऐसे मैचों में। अगर आप किसी अच्छे टूर्नामेंट में आते हैं और किसी अच्छी टीम के खिलाफ खेलते हैं, तो आप ऐसी छोटी-छोटी गलतियां नहीं कर सकते।’’

भाषा पंत नमिता

नमिता

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: आप पाकिस्तान के खिलाफ गलतियां नहीं कर सकते: हरमनप्रीत

People also search for:Sports Asiad Hockey Harmanpreet
पंत खराब शॉट चयन से आउट हुए, जम्मू-कश्मीर ने शेष भारत को 237 रन पर समेटा

पंत खराब शॉट चयन से आउट हुए, जम्मू-कश्मीर ने शेष भारत को 237 रन पर समेटा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
फुल्टन ने स्वीकार किया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा सबक मिला

फुल्टन ने स्वीकार किया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा सबक मिला

01 Oct 2026 | 7:11 pm
ऑस्ट्रेलिया ए ने चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन भारत ए को मुश्किल में डाला

ऑस्ट्रेलिया ए ने चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन भारत ए को मुश्किल में डाला

01 Oct 2026 | 6:32 pm
आईसीसी ने ट्रायल के तौर पर दिन के टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद के उपयोग की अनुमति दी

आईसीसी ने ट्रायल के तौर पर दिन के टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद के उपयोग की अनुमति दी

01 Oct 2026 | 6:26 pm
यह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है: गुवाहाटी की पिच पर मुख्य कोच गंभीर की आलोचना

यह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है: गुवाहाटी की पिच पर मुख्य कोच गंभीर की आलोचना

01 Oct 2026 | 6:18 pm
पाकिस्तान को हराकर फाइनल में भारतीय हॉकी टीम, सामना मलेशिया से

पाकिस्तान को हराकर फाइनल में भारतीय हॉकी टीम, सामना मलेशिया से

01 Oct 2026 | 6:04 pm
भारत के फ्रांसिस और नोबल ने एशियाई खेलों की सेलिंग पुरुष स्किफ में रजत पदक जीता

भारत के फ्रांसिस और नोबल ने एशियाई खेलों की सेलिंग पुरुष स्किफ में रजत पदक जीता

01 Oct 2026 | 6:03 pm
एशियाई खेलों में भारत : सेलिंग और कुश्ती में रजत, क्रिकेट और हॉकी में स्वर्ण पर नजरें

एशियाई खेलों में भारत : सेलिंग और कुश्ती में रजत, क्रिकेट और हॉकी में स्वर्ण पर नजरें

01 Oct 2026 | 6:01 pm