हवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार
हवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) बेंगलुरु और कोच्चि हवाईअड्डों पर की जा रही शरीर जांच प्रणाली (फुल बॉडी स्कैनर) के परीक्षण से आंकड़े जुटा रहा है। इन आंकड़ों के नतीजों के आधार पर इसकी कार्यप्रणाली में सुधार किया जाएगा और इसके बाद हवाईअड्डों पर इस प्रणाली को लगाने का फैसला लिया जाएगा।
बीसीएएस के महानिदेशक राजेश निरवान ने बृहस्पतिवार को कहा कि आठ हवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली लगाना अनिवार्य किया गया है।
उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाताओं से कहा कि बेंगलुरु और कोच्चि हवाईअड्डों पर इस प्रणाली का परीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान यह जानकारी जुटाई जा रही है कि कितने अलार्म बजते हैं और किस तरह की अन्य समस्याएं सामने आती हैं। एकत्र किए गए आंकड़ों का आकलन किया जाएगा।
कोच्चि उन आठ हवाईअड्डों में शामिल नहीं है जहां शरीर जांच प्रणाली लगाना अनिवार्य किया गया है। इन आठ हवाईअड्डों का ब्योरा तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका।
शरीर जांच प्रणाली लगाने का विचार कुछ साल पहले सामने आया था, लेकिन यात्रियों की निजता समेत विभिन्न मुद्दों के कारण अब तक हवाईअड्डों पर इसे लागू नहीं किया जा सका है।
निजता से जुड़ी चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर निरवान ने कहा कि एक समस्या स्कैनिंग के बाद सामने आने वाली तस्वीर को लेकर थी। अब स्कैनर को ‘इमेज एग्नॉस्टिक’ बनाया जा रहा है, यानी इसमें किसी व्यक्ति की वास्तविक तस्वीर के बजाय उसके शरीर का एक मॉडल दिखाई देगा।
उन्होंने कहा कि अगर स्कैनर को शरीर पर कोई संदिग्ध वस्तु मिलती है या किसी वस्तु के रखे होने का पता चलता है, तो स्क्रीन पर केवल शरीर का संबंधित हिस्सा दिखाया जाएगा।
निरवान ने कहा कि जारी परीक्षणों से मिलने वाले आंकड़ों के आधार पर इन सभी पहलुओं का आकलन किया जाएगा और उसी के अनुसार प्रणाली को बेहतर बनाया जाएगा।
भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में शामिल है और देश में अब 165 हवाईअड्डे हैं।
भाषा यासिर योगेश
योगेश
लेखक के बारे में
Web Title: हवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन
01 Oct 2026 | 8:44 pmए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा
01 Oct 2026 | 8:35 pm
Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव
01 Oct 2026 | 8:34 pmदुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में
01 Oct 2026 | 8:28 pmयूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़
01 Oct 2026 | 8:24 pmएचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे अनूप बागची, आरबीआई ने दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 8:21 pmहिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा
01 Oct 2026 | 8:11 pmकॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया
01 Oct 2026 | 8:07 pm