वाराणसी से बिहार के छपरा जा रही पैसेंजर ट्रेन से एक महिला कारतूस के साथ गिरफ्तार
वाराणसी से बिहार के छपरा जा रही पैसेंजर ट्रेन से एक महिला कारतूस के साथ गिरफ्तार
बलिया (उप्र),23 अक्टूबर (भाषा) राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार को वाराणसी से बिहार के छपरा जा रही एक पैसेंजर ट्रेन से मिर्जापुर की 20 वर्षीया एक महिला को साढ़े सात सौ कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के बलिया थाना के प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार पूर्वाह्न वाराणसी से बिहार के छपरा जा रही पैसेंजर ट्रेन (नंबर 05446) से बलिया रेलवे स्टेशन से मनिता सिंह (20) को साढ़े सात सौ कारतूस (315 बोर) के साथ गिरफ्तार किया और कारतूस ट्रॉली बैग में रखा हुआ था।
थाना प्रभारी ने बताया कि मनिता सिंह ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह कारतूस बिहार के छपरा लेकर जा रही थी।
पुलिस के अनुसार गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के अंकित कुमार पाण्डेय एवं रोशन यादव ने उसे इसकी आपूर्ति करने को कहा था। यह महिला मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदीहार गांव की है।
यादव ने बताया कि पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है तथा दो अन्य वांछितों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
बलिया रेलवे स्टेशन से एक माह के अंदर कारतूस बरामदगी की यह दूसरी घटना है। राजकीय रेलवे पुलिस ने 28 सितंबर को बलिया रेलवे स्टेशन से 825 अवैध कारतूस एवं देशी तमंचे बरामद किए थे ।
भाषा सं जफर राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: वाराणसी से बिहार के छपरा जा रही पैसेंजर ट्रेन से एक महिला कारतूस के साथ गिरफ्तार
BALLIA
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm