Babban Singh Raghuvanshi Video: महिला डांसर के गोद में बैठते ही अनकंट्रोल हुए भाजपा नेता, खुलेआम करने लगे Kiss, वायरल हो रहा वीडियो
Babban Singh Raghuvanshi Video: महिला डांसर के गोद में बैठते ही अनकंट्रोल हुए भाजपा नेता, खुलेआम करने लगे Kiss, वायरल हो रहा वीडियो

Babban Singh Raghuvanshi Video: महिला डांसर के गोद में बैठते ही अनकंट्रोल हुए भाजपा नेता / Image Source: Screengrab
- भाजपा नेता बब्बन सिंह का अश्लील वीडियो वायरल
- नेता ने बताया साजिश
- राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप
बलिया: Babban Singh Raghuvanshi Video भाजपा नेताओं के तारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। जहां एक ओर ऑपरेशन सिंदूर के बाद मध्यप्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर ऐसा बयान दे दिया है कि देशभर में बवाल मचा हुआ है। वहीं अब उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का अश्लील वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बब्बन सिंह डांसर को खुलेआम किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। बता दें कि IBC24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और न ही किसी की छवि खराब करने का इरादा रखता है।
Babban Singh Raghuvanshi Video मिली जानकारी के अनुसार मामला दुर्गीपुर का है, जहां के ग्राम प्रधान की बारात बीते दिनों बिहार गई हुई थी। बारात में बब्बन सिंह रघुवंशी भी शामिल हुए थे। बारात में डांस का भी आयोजन किया गया था। इस दौरान जैसे ही महिला डांसर बब्बन सिंह रघुवंशी के पास आई उन्होंने उसे गोद में बिठा लिया और अश्नलील हरकत करने लगे। शादी में वहां विधायक केतकी के सिंह के पति और उनके लोग मौजूद थे। बता दें कि बब्बन सिंह रघुवंशी द किसान सहकारी मिल-रसड़ा के उप सभापति हैं। लंबे समय से भाजपा से जुड़े रघुवंशी 1993 में भाजपा की टिकट पर बांसडीह विस सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं।
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारे से लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। हंगामा होने के बाद बब्बन सिंह रघुवंशी ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाया है। पूछने पर उनका कहना है कि साजिश के तहत वीडियो वायरल किया गया है। इसके पीछे पार्टी के ही कुछ लोगों का साजिश है। पिछले दिनों दुर्गीपुर के ग्राम प्रधान की बरात बिहार में गई थी। वहीं पर साजिश के तहत वीडियो बनाया गया है। खुद को परिहवन मंत्री दयाशंकर सिंह का रिश्तेदार बताया। कहा कि हमारी भतीजी स्वाति सिंह की शादी उनसे हुई है।
सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी ने कहा, हमारी छवि खराब करने की साजिश रची गई है। उन्होंने वायरल वीडियो को फर्जी बताया। भाजपा नेता ने विधायक केतकी सिंह और उनके पति पर उन्हें बदनाम करने का आरेप लगाया है। उनका कहना है कि वह बिहार में एक शादी समारोह में गए थे। वहां विधायक केतकी के सिंह के पति और उनके लोग मौजूद थे। उन्होंने ने ही मेरा गलत तरीके से वीडियो बनाया है। हम ऐसा काम नहीं कर सकते। हमारी उम्र हो गई। आज तक ऐसा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर वह बलिया एसपी से मिलकर लिखित शिकायत देंगे। उधर, बांसडीह विधायक का कहना है कि यह घटना शर्मसार करने वाली है। कहा कि मेरा नाम वह जबरिया इस मामले में घसीट रहे हैं। मेरा कोई लेना-देना नहीं है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बब्बन सिंह रघुवंशी का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे एक महिला डांसर को किस करते दिख रहे हैं।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Babban Singh Raghuvanshi Video with Dancer: kissing Dance while Marriage
BALLIA
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm