Ballia Accident News: अनियंत्रित ट्रक का कहर.. कई किमी तक बेकाबू होकर दौड़ा, चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, कई घायल
Ballia Accident News: अनियंत्रित ट्रक का कहर.. कई किमी तक बेकाबू होकर दौड़ा, चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, कई घायल

UP News/Image Credit: IBC24 File
- ट्रक की टक्कर लगने से तीन की मौत
- अनियंत्रित ट्रक कई किमी तक बेकाबू होकर दौड़ा
- टक्कर लगने से तीन की मौत और चार घायल
Ballia Accident News: बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली कस्बे में एक ट्रक की टक्कर लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सागरपाली-थम्हनपुरा मार्ग पर सोमवार देर शाम एक अनियंत्रित डीसीएम ट्रक ने तीन स्थानों पर सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी।
Read More: Jodhpur Crime News: डॉक्टर ने इलाज के दौरान नाबालिग बच्ची से की अश्लील हरकत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने ट्रक चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली कस्बे में कुछ लोगों को टक्कर मारते हुए नरही थाना क्षेत्र में पहुंचा और उसने वहां से भागने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों व नरही पुलिस द्वारा तत्काल पीछा करते हुए ट्रक चालक को पकड़ लिया गया और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। इस घटना में मन्नू गौड़ (19) और गुलशन (13) की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई तथा चार अन्य लोग घायल हो गए।
Read More: Singrauli News: आसमान से बरसी आफत.. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन नाबालिगों सहित पांच लोगों की मौत, घर में पसरा मातम
अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर के अनुसार, घटना में घायल अखिलेश यादव (25) की वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मौके पर शान्ति व्यवस्था सम्बंधित कोई समस्या नही है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Web Title: Ballia Accident News: Three died in truck collision in Ballia
BALLIA
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm