BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बलिया में हाईस्कूल की छात्रा ने मोबाइल फोन के उपयोग से मना करने पर आत्महत्या की

बलिया में हाईस्कूल की छात्रा ने मोबाइल फोन के उपयोग से मना करने पर आत्महत्या की

बलिया में हाईस्कूल की छात्रा ने मोबाइल फोन के उपयोग से मना करने पर आत्महत्या की
Bhasha
Published: 21 Feb 2025 | 11:14 amModified: 21 Feb 2025 | 11:14 am

बलिया (उप्र), 21 फरवरी (भाषा) बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के शिवरामपुर मोहन छपरा गांव में हाईस्कूल की एक छात्रा ने कथित तौर पर मोबाइल फोन का उपयोग करने से मना किये जाने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, शिवरामपुर मोहन छपरा गांव में विनोद पांडेय की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री धन्नू पांडेय ने बृहस्पतिवार को पास के एक खाली मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दुबहर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मिथिलेश कुमार ने बताया कि 'घटना के समय उनके घर पर केवल छात्रा की मां मौजूद थीं।'

एसएचओ ने कहा कि धन्नू अपनी आगामी परीक्षाओं के लिए पढ़ाई के दौरान अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी और उसकी मां ने उसे इसके लिए डांटा था। उन्होंने कहा, 'फटकार के बाद धन्नू ने खुदकुशी कर ली। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।'

एक अलग घटना में सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल गांव में 65 वर्षीय अनिता देवी ने बृहस्पतिवार को अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, अनिता देवी का अपने बेटे के साथ विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत पहले थाने में की गयी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं आनन्द मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बलिया में हाईस्कूल की छात्रा ने मोबाइल फोन के उपयोग से मना करने पर आत्महत्या की

People also search for:minorSuicideupUP Minor Suicide
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm