बलिया में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी आठ महीने बाद गिरफ्तार
बलिया में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी आठ महीने बाद गिरफ्तार
बलिया (उप्र), 20 दिसंबर (भाषा) बलिया जिले में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को बिहार के शिवहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जिला मुख्यालय की शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना के करीब आठ महीने बाद आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान बिहार राज्य के शिवहर जिले के शाहपुर गांव निवासी शिवम कुमार पटेल (20) के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को बिहार के शिवहर जिले में उसके घर से गिरफ्तार किया गया था और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बलिया कोतवाली क्षेत्र में रहता था और दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। उस पर आरोप है कि उसने नौ अप्रैल को 12 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उससे बलात्कार किया।
इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर बलिया शहर कोतवाली में शिवम कुमार पटेल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को उसके घर बिहार के शिवहर जिले के शाहपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं आनन्द सिम्मी सुरभि
सुरभि
लेखक के बारे में
Web Title: बलिया में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी आठ महीने बाद गिरफ्तार
BALLIA
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm