BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Intoxicating Cough Syrup Caught: कफ सिरप के नाम पर चल रहा था नशे का कारोबार!.. 3 तस्कर धरे गए, एक्टिवा में छिपाया था वो सामान, जिसे देखकर उड़ गए सबके होश!

मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने पलटन घाट क्षेत्र में छापा मारा और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया उनकी कब्ज़े से 140 बोतल अवैध ‘ओनरेक्स’ कफ …

Intoxicating Cough Syrup Caught

Intoxicating Cough Syrup Caught

IBC24 Digital
Published: 21 Nov 2025 | 2:05 pmModified: 21 Nov 2025 | 2:07 pm
HIGHLIGHTS
  1. आबकारी टीम ने बड़े कफ सिरप नेटवर्क को पकड़ा।
  2. तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर अब जेल भेज दिया गया है।
  3. गिरोह ने सिरप को युवाओं तक पहुंचाने के लिए सप्लाई चेन बनाई।

Intoxicating Cough Syrup Caught: वाड्रफनगर: बलरामपुर के रामानुजगंज में आबकारी विभाग ने नशीले कफ सिरप की अवैध सप्लाई करने वाले गिरोह पर अचानक बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पलटन घाट में छापेमारी कर तीन सप्लायर्स को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 140 बोतल “ओनरेक्स” सिरप जब्त किए गए लेकिन सवाल ये है कि ये नेटवर्क सिर्फ तीन लोगों तक सीमित नहीं बल्कि कहीं और तक फैला हुआ हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला?

दलअसल आबाकारी विभाग को रामानुजगंज के पलटन घाट क्षेत्र में कफ सिरप की डीलिंग की जानकारी मुखबिर से मिलने के बाद आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने तुरंत घेराबंदी की और मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपियों के पास से 140 नग नशीले कफ सिरप बरामद किए हैं, जिसकी अवैध रूप से सप्लाई रामानुजगंज और आसपास के क्षेत्रों में की जा रही थी।

झारखंड से तस्करी का नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि आरोपी झारखंड से कफ सिरप लाकर स्थानीय स्तर पर नशे का जाल बिछा रहे थे। ये कफ सिरप युवाओं को नशे के रूप में बेचा जा रहा था, जिससे इलाके में नशे का खतरा लगातार बढ़ रहा था। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तार आरोपी पर कानूनी कार्रवाई

आबकारी टीम ने राहुल गुप्ता और सरफराज अंसारी नाम के दो सप्लायरों को पकड़ा, जिन्होंने अपनी एक्टिवा और बाइक में सिरप की बोतलें छिपा रखी थीं। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। छानबीन में ये भी खुलासा हुआ कि गिरोह का मुखिया प्रवीण कश्यप था, इसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजने का फैसला किया गया।

नेटवर्क पर लगातार नज़र

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वाले ऐसे नेटवर्क पर लगातार नज़र रखी जा रही है और आगे भी इसी ये पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध सप्लाई चेन में और कौन-कौन शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मुखबिर की सूचना के बाद आबकारी उड़नदस्ता टीम ने पलटन घाट क्षेत्र में छापा मारा और तीन सप्लायरों को गिरफ्तार किया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: Drug trafficking was going on under the guise of cough syrup! 3 smugglers were caught; the goods were hidden in an Activa, which stunned everyone!

शहर की खबरें

बलरामपुर

और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm