BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बरेली:दुष्कर्म, अश्लील वीडियो सार्वजनिक होने से आहत पीड़िता की आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Bhasha
Published: 27 Sept 2026 | 10:22 amModified: 27 Sept 2026 | 10:22 am

बरेली (उप्र) 27 सितंबर (भाषा) बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, उसका अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने और इससे आहत होकर पीड़िता के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और उसकी पहचान निर्देष राठौर के रूप में हुई है। वह थाना बिथरी चैनपुर के साजनपुर का निवासी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह ने बताया कि आरोपी निर्देष राठौर के खिलाफ 22 जुलाई 2026 को बिथरी चैनपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक घटना 21 जुलाई की शाम करीब सात बजे की है। आरोपी पर नाबालिग से दुष्कर्म करने तथा उसका अश्लील वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक वीडियो वायरल होने से आहत नाबालिग ने 21 सितंबर को आत्महत्या कर ली थी। सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी राठौर को 26 सितंबर, को नवदिया झादा पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में पहले से कई मामले दर्ज हैं।

सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द रंजन शोभना

शोभना

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बरेली:दुष्कर्म, अश्लील वीडियो सार्वजनिक होने से आहत पीड़िता की आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

People also search for:inminorminor raped in uprapedup
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm