BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bastar Airport Flight Service: बस्तर में फिर बहाल होगी हवाई सेवा!.. सरकार ने जारी की रिकार्पेटिंग के लिए अतिरिक्त राशि, क्या कहा कलेक्टर ने खुद सुनें

Bastar Airport Flight Service Latest Update : बस्तर में बंद रायपुर–जगदलपुर–हैदराबाद फ्लाइट मार्च 28 से फिर शुरू हो सकती है, रनवे रिकॉर्पेटिंग जारी।

Bastar Airport Flight Service Latest Update

Bastar Airport Flight Service Latest Update

satya prakash
Published: 21 Feb 2026 | 4:10 pmModified: 21 Feb 2026 | 4:10 pm
HIGHLIGHTS
  1. रायपुर–जगदलपुर–हैदराबाद फ्लाइट मार्च में शुरू होने की संभावना
  2. बस्तर एयरपोर्ट के लिए 14 करोड़ रुपये स्वीकृत
  3. पर्यटक और व्यापारियों को लाभ मिलेगा

जगदलपुर: रायपुर–जगदलपुर–हैदराबाद उड़ान सेवा पिछले एक साल से बस्तर में बंद पड़ी है। इस फ्लाइट सेवा के बंद होने से बस्तरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर व्यापारिक वर्ग इस सेवा के बंद होने से नाराज है। अब एक बार फिर बंद पड़ी इस फ्लाइट को पुनः शुरू करने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा अलायंस एयर से रायपुर–जगदलपुर–हैदराबाद फ्लाइट को फिर से शुरू करने के लिए बातचीत जारी है। प्रशासन ने मार्च के पहले सप्ताह तक सकारात्मक खबर आने की उम्मीद जताई है। इस फ्लाइट के शुरू होने से बस्तर के लोगों को लाभ मिलेगा, साथ ही हैदराबाद और रायपुर से बस्तर आने वाले पर्यटकों की सुविधा भी बढ़ेगी।

रिकार्पेटिंग के लिए अतिरिक्त 14 करोड़ रुपये स्वीकृत

बता दें कि इस रूट पर पहले एलायंस एयर द्वारा हवाई सेवा संचालित की जा रही थी, लेकिन कम यात्रियों और आर्थिक नुकसान के कारण दिसंबर 2025 के मध्य से फ्लाइट बंद कर दी गई थी। अब उम्मीद जताई जा रही है कि 28 मार्च 2026 से यह सेवा पुनः शुरू हो सकती है। लंबे समय से बस्तर में हवाई सेवाओं के विस्तार की मांग की जा रही है, लेकिन एयरपोर्ट के रनवे की रिकॉर्पेटिंग का कार्य भी अधूरा पड़ा है। इसके लिए कुल 25 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। पहले राज्य सरकार ने 11 करोड़ रुपये जारी किए थे और अब अतिरिक्त 14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करेगा, जिसके बाद रिकॉर्पेटिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा है कि मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट को बेहतर बनाने और हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए शासन और प्रशासन अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।

बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग का ट्रायल सफल

न्यायधानी के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। (Bilaspur Airport Night Landing) अब इस एयरपोर्ट से रात में भी विमान लैंडिंग और टेकऑफ कर सकेंगे। इसके लिए नाइट लैंडिंग का सफल परीक्षण किया गया। बिलासा एयरपोर्ट में स्टेट प्लेन के माध्यम से ट्रायल फ्लाइट उतारी गई, जो पूरी तरह सफल रही। इस ट्रायल के दौरान रनवे की लाइटिंग सिस्टम, एप्रोच लाइट्स, एयर ट्रैफिक कोऑर्डिनेशन और सभी तकनीकी मानकों की जांच की गई, जो संतोषजनक पाई गई।

इस महत्वपूर्ण परीक्षण के दौरान एयरपोर्ट डायरेक्टर, नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक (रायपुर) सहित एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बताया गया है कि इस सफलता के साथ ही बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट को VFR से IFR में अपग्रेड कर दिया गया है, (Bilaspur Airport Night Landing) जिससे अब यहां रात के समय भी नियमित विमान सेवाएं संचालित होने का रास्ता साफ हो गया है।

जल्द मिलेगी दिल्ली के लिए विमान सेवा

सरगुजा जिले के माँ महामाया दरिमा एयरपोर्ट से लंबे समय से बंद पड़ी हवाई सेवा एक बार फिर बहाल होने की तैयारी में है। इसके लिए अलायंस एयर ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनुमति मांगी है। प्रस्ताव के अनुसार अब दिल्ली से सीधे विमान सेवा शुरू की जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

ये होगा विमान का फ़्लाइंग रुट (Darima Airport Flight News)

बताया जा रहा है कि एलायंस एयर सप्ताह में दो दिन यहां से उड़ान संचालित करेगी। तय शेड्यूल के अनुसार सोमवार को दिल्ली से बिलासपुर, बिलासपुर से अंबिकापुर और अंबिकापुर से दिल्ली तक फ्लाइट संचालित होगी। (Bilaspur Airport Night Landing) वहीं बुधवार को दिल्ली से अंबिकापुर, अंबिकापुर से बिलासपुर और फिर बिलासपुर से दिल्ली तक विमान सेवा दी जाएगी।

जानें कितना होगा दिल्ली का किराया (Maa Mahamaya Airport Updates)

संभावना है कि इस रूट पर 72 सीटों वाले एटीआर विमान का संचालन किया जाएगा। (Ambikapur-New Delhi Flight Service News) किराया लगभग 4500 से 6000 रुपये के बीच रहने का अनुमान है। (Ambikapur Darima Airport News) इससे आम यात्रियों को भी हवाई यात्रा का विकल्प आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

फेल रही फ्लाइबिग की उड़ान सेवा (Ambikapur-Bilaspur-New Delhi Flight)

गौरतलब है कि पहले भी अंबिकापुर के माँ महामाया एयरपोर्ट से Flybig द्वारा 19 सीटर विमान सेवा शुरू की गई थी, लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। विमान की कमी, सही रूट चयन न होना और अनियमित संचालन इसके प्रमुख कारण रहे। (Bilaspur Airport Night Landing) अब उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च के अंतिम सप्ताह से नई सेवा शुरू होने पर सरगुजा संभाग के लोगों को सीधा दिल्ली से जुड़ने का लाभ मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: एलायंस एयर की रायपुर–जगदलपुर–हैदराबाद फ्लाइट दिसंबर 2025 के मध्य से बंद थी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Raipur–Jagdalpur–Hyderabad Flight Service Likely to Resume from March 28, Bastar Airport Upgrade Approved

शहर की खबरें
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर

टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर

01 Oct 2026 | 5:01 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
एआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन

एआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन

01 Oct 2026 | 4:48 pm