BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhattisgarh Maoist Surrender: आज फिर सरेंडर करेंगे 50 हार्डकोर नक्सली!.. 40 लाख रु. के दुर्दांत इनामी माओवादी रामधेर भी सौंप सकता है पुलिस को अपना हथियार..

पूर्व सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ऐसा नहीं मानते। उनके मुताबिक नक्सलियों की रणनीति है। वो कुछ दिन शांत रहेंगे, फिर बड़ा हमला करेंगे। पूर्व सीएम ने सरकार …

Chhattisgarh Maoist Surrender

Chhattisgarh Maoist Surrender

satya prakash
Published: 23 Oct 2025 | 7:26 amModified: 23 Oct 2025 | 7:28 am
HIGHLIGHTS
  1. आज सरेंडर करेंगे 50 से अधिक नक्सली
  2. 40 लाख का इनामी रामधेर भी शामिल
  3. भूपेश-बघेल ने डेडलाइन पर उठाए सवाल

Chhattisgarh Maoist Surrender: बस्तर: पिछले दिनों छत्तीसगढ़ सरकार और पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली थी। उत्तर बस्तर में सक्रीय करीब 208 नक्सलियों ने, माओवादी नेता रूपेश के साथ मिलकर अपने हथियार पुलिस को सौंपे थे। इस आत्मसमर्पण के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्री और डीजीपी समेत प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी मौजूद थे। सभी को इस दौरान संविधान की प्रति और समाज प्रमुखों के द्वारा गुलाब का फूल भेंट किया गया। नक्सल इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण माना गया था। जबकि इस सरेंडर से ठीक पहले माओवादी संगठन के पोलित ब्यूरो के सदस्य और सीसी मेंबर भूपति उर्फ़ सोनू दादा के साथ करीब 60 माओवादियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामने हथियार डाले थे।

आज होगा बड़ा सरेंडर!

इस बीच सूत्रों का दावा उत्तर बस्तर से 50 से अधिक नक्सली जल्दी ही आत्मसमर्पण कर सकते हैं , इसमें शामिल 40 लाख का ईनामी नक्सली रामधेर, महला कैंप में समर्पण करने की चर्चा है हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

भूपेश ने उठाये डेडलाइन पर सवाल

Chhattisgarh Maoist Surrender: बता दें कि देश के कई राज्यों, खासकर छत्तीसगढ़ के लिए नक्सलवाद हमेशा से चिंता और बहस का मुद्दा रहा है। लेकिन अब नक्सलवाद के अंत की तारीख को लेकर भी बहस बढ़ती जा रही है। सरकार बार-बार दोहरा रही है कि 2026 के मार्च तक नक्सलियों का सफाया तय है तो विपक्ष के नेता रह-रह कर दावे को खारिज करने नए-नए तर्क सामने रख रहे हैं। अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, नक्सवाद के खात्म की ‘डेडलाइन कोई तय नहीं कर सकता’…क्यों, आपको बताते हैं।

दिल्ली से लेकर रायपुर तक छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार इन दिनों नक्सलवाद के खात्मे का दावा कर रही है। सरकार को भरोसा है कि 31 मार्च 2026 से पहले बस्तर और छत्तीसगढ़ पूरी तरह नक्सलमुक्त हो जाएगा। हाल के दिनों में जिस तरह से बड़े और इनामी कमांडर और नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है उसके बाद बीजेपी नेता यही कह रहे हैं। डेडलाइन से पहले ही नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा।

डिप्टी CM का दावा, 'बस्तर जल्द नक्सलमुक्त होगा'

हालांकि पूर्व सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ऐसा नहीं मानते। उनके मुताबिक नक्सलियों की रणनीति है। वो कुछ दिन शांत रहेंगे, फिर बड़ा हमला करेंगे। पूर्व सीएम ने सरकार के संकल्प पर सवाल उठाया तो सत्तापक्ष की तरफ से जवाब कैसे नहीं आता? डिप्टी सीेएम अरुण साव ने कहा कि बस्तर जल्द नक्सलमुक्त होगा। थोड़ा इंतजार करे।

इन्हें भी पढ़ें

युक्तियुक्तकरण में स्कूल ज्वाइन नहीं करने वाले शिक्षकों के​ खिलाफ कार्रवाई तय, स्कूल शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी

पटाखा फोड़ने से मना करना पड़ा महंगा, शिक्षक और परिजनों पर चाकू व रॉड से हमला, 8 नामजद आरोपी FIR की जद में 

मध्यप्रदेश की सियासत में तूफानी वापसी का ऐलान, उमा भारती लड़ेंगीं लोकसभा चुनाव

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: आज उत्तर बस्तर में 50 से अधिक नक्सलियों के सरेंडर करने की संभावना जताई गई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Maoist Surrender: Over 50 Naxalites, Including ₹40 Lakh Rewarded Commander Ramdher, Likely to Surrender Today

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm