Sand Mixed in Bhaskar Salt : सावधान! नमक के नाम पर रेत तो नहीं खा रहे आप? ‘भास्कर’ नमक के पैकेट में मिला रेत, प्रशासन ने जिले भर से वापस मंगवाया स्टॉक
बैतूल में बैच नंबर 11 के ‘भास्कर’ नमक के पैकेट में रेत मिलने की शिकायत के बाद फूड एंड सेफ्टी विभाग ने सैंपल लेकर राज्य लैब में जांच के लिए …

Bhaskar Salt Mixed in Sand
- बैतूल में ‘भास्कर’ नमक के बैच नंबर 11 के पैकेट में रेत मिलने की शिकायत।
- फूड एंड सेफ्टी विभाग ने दुकान से सैंपल लेकर राज्य लैब में जांच के लिए भेजा।
- जिले भर की दुकानों से संबंधित बैच का नमक वापस मंगवाकर टेस्टिंग कराई जा रही है।
बैतूल:Bhaskar Salt Mixed in Sand मध्य प्रदेश के बैतूल ज़िले में जिला मुख्यालय पर खाने के नमक में रेत मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत फरियादी ने फूड एंड सेफ्टी विभाग में की है। शिकायत के बाद फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने दुकान पर जाकर नमक का सैंपल कलेक्ट कर उसे राज्य लैब में टेस्टिंग के लिए भेज दिया है।
बैच नंबर 11 के नमक के पैकेट में मिला रेत
मिली जानकारी के अनुसार, लिंक रोड निवासी भास्कर रघुवंशी के घर दो दिन पूर्व जिला मुख्यालय के गंज इलाके में स्थित सुगनामल देवमल जसूजा की दुकान से बैच नंबर 11 का ‘भास्कर’ नमक के दो पैकेट खरीदे गए थे। जब उन्होंने पैकेट खोला और नमक का उपयोग किया, तो नमक में रेत के कण दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत फूड एंड सेफ्टी विभाग में की। Bhaskar Salt Mixed in Sand शिकायत मिलने के बाद विभाग की टीम गंज इलाके स्थित दुकान पर पहुंची और बैच नंबर 11 के नमक का सैंपल कलेक्ट कर राज्य लैब में जांच के लिए भेज दिया।
जिले भर का नमक भेजा गया जांच के लिए
खाद्य अधिकारी संदीप पाटिल ने बताया कि नमक में रेत मिलाए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। उपभोक्ता की शिकायत के आधार पर दुकान से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। Bhaskar Salt Mixed in Sand साथ ही नमक के होलसेल डीलर से संपर्क कर जिले भर की दुकानों से बैच नंबर 11 का ‘भास्कर’ नमक वापस मंगवाकर टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- एआई-केंद्रित बदलाव में भारत के पास अविश्वसनीय अवसर: क्वालकॉम सीईओ
- आंध्र:वाईएसआरसीपी सदस्यों के ‘वेंकटेश्वर स्वामी की तस्वीरें प्रदर्शित करने’ को लेकर सदन में हंगामा
- ठाणे की अदालत ने 11 साल पुराने बलात्कार मामले में एक व्यक्ति को बरी किया
- दिसंबर तक 14 पीएलआई योजनाओं के तहत 28,748 करोड़ रुपये वितरित
- सभी को किफायती ‘कंप्यूटिंग’ क्षमता उपलब्ध कराने पर भारत का ध्यान: सचिव
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का है, जहां नमक में रेत मिलने की शिकायत सामने आई है।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Sand Found in Salt Packets in Betul, Samples Sent for Testing
बेतुल
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm