Sand Mixed in Bhaskar Salt : सावधान! नमक के नाम पर रेत तो नहीं खा रहे आप? ‘भास्कर’ नमक के पैकेट में मिला रेत, प्रशासन ने जिले भर से वापस मंगवाया स्टॉक

बैतूल में बैच नंबर 11 के ‘भास्कर’ नमक के पैकेट में रेत मिलने की शिकायत के बाद फूड एंड सेफ्टी विभाग ने सैंपल लेकर राज्य लैब में जांच के लिए भेज दिया है। जिले भर से संबंधित बैच का नमक वापस मंगवाया जा रहा है।

Sand Mixed in Bhaskar Salt  : सावधान! नमक के नाम पर रेत तो नहीं खा रहे आप? ‘भास्कर’ नमक के पैकेट में मिला रेत, प्रशासन ने जिले भर से वापस मंगवाया स्टॉक

Bhaskar Salt Mixed in Sand / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: February 20, 2026 / 11:07 pm IST
Published Date: February 20, 2026 10:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बैतूल में ‘भास्कर’ नमक के बैच नंबर 11 के पैकेट में रेत मिलने की शिकायत।
  • फूड एंड सेफ्टी विभाग ने दुकान से सैंपल लेकर राज्य लैब में जांच के लिए भेजा।
  • जिले भर की दुकानों से संबंधित बैच का नमक वापस मंगवाकर टेस्टिंग कराई जा रही है।

बैतूल:Bhaskar Salt Mixed in Sand  मध्य प्रदेश के बैतूल ज़िले में जिला मुख्यालय पर खाने के नमक में रेत मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत फरियादी ने फूड एंड सेफ्टी विभाग में की है। शिकायत के बाद फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने दुकान पर जाकर नमक का सैंपल कलेक्ट कर उसे राज्य लैब में टेस्टिंग के लिए भेज दिया है।

बैच नंबर 11 के नमक के पैकेट में मिला रेत

मिली जानकारी के अनुसार, लिंक रोड निवासी भास्कर रघुवंशी के घर दो दिन पूर्व जिला मुख्यालय के गंज इलाके में स्थित सुगनामल देवमल जसूजा की दुकान से बैच नंबर 11 का ‘भास्कर’ नमक के दो पैकेट खरीदे गए थे। जब उन्होंने पैकेट खोला और नमक का उपयोग किया, तो नमक में रेत के कण दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत फूड एंड सेफ्टी विभाग में की। Bhaskar Salt Mixed in Sand   शिकायत मिलने के बाद विभाग की टीम गंज इलाके स्थित दुकान पर पहुंची और बैच नंबर 11 के नमक का सैंपल कलेक्ट कर राज्य लैब में जांच के लिए भेज दिया।

जिले भर का नमक भेजा गया जांच के लिए

खाद्य अधिकारी संदीप पाटिल ने बताया कि नमक में रेत मिलाए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। उपभोक्ता की शिकायत के आधार पर दुकान से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। Bhaskar Salt Mixed in Sand   साथ ही नमक के होलसेल डीलर से संपर्क कर जिले भर की दुकानों से बैच नंबर 11 का ‘भास्कर’ नमक वापस मंगवाकर टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.