BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Pawan Singh Marriage: पवन सिंह 40 की उम्र में तीसरी बार बनने जा रहे दूल्हा..? बोले-शादी का कार्ड पहले ही छप गया था, जानिए कौन है दुल्हन…

Pawan Singh Marriage: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं।

pawan singh marriage

pawan singh marriage

muskan mishra
Published: 18 Jan 2026 | 11:26 amModified: 18 Jan 2026 | 11:54 am
HIGHLIGHTS
  1. पवन सिंह का 40वां जन्मदिन मनाया गया।
  2. जन्मदिन पर मिस्ट्री महिला संग नजर आए।
  3. महिला की पहचान महिमा सिंह के रूप में।

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके जन्मदिन से लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तक, हर कदम उनके फैंस और मीडिया की नजर में रहता है। 5 जनवरी 2026 को पवन सिंह ने अपने 40वें जन्मदिन का जश्न मनाया, लेकिन इस मौके पर उनके साथ दिखाई गई एक मिस्ट्री महिला ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

Pawan Singh Marriage: पवन सिंह का 40वां जन्मदिन रहा विवादों में

पार्टी के दौरान पवन सिंह को केक काटते हुए देखा गया, और उन्होंने महिला का हाथ भी थाम रखा था। लोगों की नजर उस महिला के माथे पर लगे सिंदूर पर पड़ी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया। कई यूजर्स ने दावा किया कि गुपचुप तरीके से Pawan Singh Marriage कर ली है।

Pawan Singh 3rd Marriage: महिमा सिंह साथ शादी की अटकलें तेज

Pawan Singh Marriage के मामले में बाद में उस महिला की पहचान भोजपुरी अभिनेत्री महिमा सिंह के रूप में हुई। हालांकि वायरल वीडियो के चलते अफवाहें तेज़ हो गई थीं, पवन सिंह ने एक निजी टीवी चैनल के प्रोग्राम में इस पर सफाई दी। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में सभी अफवाहों को खारिज करते हुए अपने जन्मदिन की सच्चाई बताई।

Mahima Singh: पवन सिंह ने क्या कहा ?

Pawan Singh Marriage को लेकर पवन सिंह ने कहा, "5 जनवरी के पहले ही कार्ड छप गए थे। हमारे करोड़ों चाहने वाले हैं, उनमें से कुछ ने कार्ड ही छपवा दिया था। शादी का स्थान भी तय कर दिया गया था कि मुंबई में शादी हो रही है, लेकिन मुझे पता ही नहीं था। मेरे पास आप लोगों की दुआ की संपत्ति है। जो भी अफवाहें उड़ रही हैं, उन्हें उड़ाने की जरूरत नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "बॉलीवुड को ही देख लीजिए, कोई कुछ भी करता है तो चर्चा होती है। लेकिन जब सलमान खान कुछ करते हैं, तो वह न्यूज बन जाता है। पवन सिंह जब किसी की तरफ देखता है, तो चर्चा शुरू हो जाती है। लोग सोचते हैं कि भैया यहां भी… अगर हम नए बच्चों को चांस नहीं देंगे, जिनके मन में एक्टिंग करने की इच्छा है, तो क्या गलत हो रहा है? अगर मैंने किसी को चांस दे दिया, तो उसे गलत तरीके से लेना मेरे बस में नहीं है। मैं चाहता हूं कि इंडस्ट्री में नए बच्चों को मौका मिले और हमारी इंडस्ट्री हिट हो जाए।"

Pawan Singh: अफवाहों पर ध्यान न दें-पवन

पवन सिंह के इस बयान से साफ हो गया कि उनके शादी या किसी रिश्ते को लेकर जो अफवाहें उड़ रही थीं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने अपने फैंस से अपील की कि वह सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और इंडस्ट्री के नए कलाकारों को भी समर्थन दें।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह हमेशा से ही अपने फैंस के बीच सीधे और ईमानदार रहे हैं। इस बार के जन्मदिन विवाद ने उनके प्रति मीडिया और फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया, लेकिन पवन सिंह ने खुद अपनी सच्चाई स्पष्ट कर अफवाहों पर विराम लगा दिया।

इन्हें भी पढ़ें :-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: महिमा सिंह, भोजपुरी अभिनेत्री।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: At 40, Pawan Singh is about to become a groom for the third time. He said, "The wedding card has already been printed. Find out who the bride is..."

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm