Ambedkar Jayanti 2025: बाबा आंबेडकर की 134वीं जयंती आज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जन्मस्थली महू में करेंगे प्रतिमा पर माल्यार्पण
बाबा आंबेडकर की 134वीं जयंती आज…Ambedkar Jayanti 2025: Baba Ambedkar’s 134th birth anniversary today, Chief Minister Dr. Mohan Yadav will

Ambedkar Jayanti 2025 | Image Source | DPR MP File
- बाबा आंबेडकर की 134वीं जयंती आज,
- डॉ. अम्बेडकर की जन्मस्थली पर होगा भव्य आयोजन,
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अम्बेडकर जयंती पर महू में करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित,
भोपाल: Ambedkar Jayanti 2025: 14 अप्रैल को भारत रत्न, संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के पुरोधा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डॉ. अम्बेडकर नगर महू स्थित उनकी पावन जन्मभूमि पर आयोजित समारोह में सम्मिलित होंगे।
Ambedkar Jayanti 2025: मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 11 बजे डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात वे अम्बेडकर स्मारक स्थित अस्थि कलश पर पुष्पवर्षा कर बुद्ध वंदना में भाग लेंगे। इस दौरान भन्ते धर्मशील जी की प्रतिमा पर भी मुख्यमंत्री द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक समरसता और बौद्धिक चेतना को समर्पित एक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। साथ ही, समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को भीम रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
Ambedkar Jayanti 2025: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इंदौर जिले के महू में डॉ. अम्बेडकर जयंती अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और गौरव के साथ मनाई जा रही है। यह आयोजन न केवल बाबा साहेब को श्रद्धांजलि है, बल्कि उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी है। डॉ. अम्बेडकर की विचारधारा हमें समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मार्ग दिखाती है। महू की भूमि, जहाँ उनका जन्म हुआ, आज भी प्रेरणा का अक्षुण्ण स्रोत बनी हुई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: डॉ. अम्बेडकर जयंती हर वर्ष 14 अप्रैल को मनाई जाती है, जो बाबा साहेब के जन्मदिन के रूप में पूरे भारत में श्रद्धा के साथ मनाई जाती है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ambedkar Jayanti 2025: Baba Ambedkar's 134th birth anniversary today
भोपाल
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am