BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Bhopal Live Suicide Case: प्यार में मिले धोखे से टूटकर युवक ने दी जान, सुसाइड से पहले गर्लफ्रेंड से गुहार… प्रेमिका बोली- मर जाओ, 4 माह बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सुसाइड से पहले युवक गर्लफ्रेंड से लगता रहा गुहार…Bhopal Live Suicide Case: Before committing suicide, the young man kept pleading to his

Bhopal Live Suicide Case | Image Source | IBC24

Bhopal Live Suicide Case | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 05 Apr 2025 | 4:34 pmModified: 16 Apr 2025 | 2:06 pm
HIGHLIGHTS
  1. प्यार में मिले धोखे से टूटकर रोहन ने दी जानm
  2. मौत के चार महीने बाद उजागर हुआ दर्दनाक सच,
  3. सुसाइड से पहले गर्लफ्रेंड से गुहार... प्रेमिका बोली- मर जाओ,

भोपाल: Bhopal Live Suicide Case: राजधानी के अन्ना नगर इलाके में रहने वाले 20 वर्षीय रोहन मोरे की आत्महत्या का राज चार महीने बाद सामने आया है। 4 दिसंबर 2024 को हुई इस दर्दनाक घटना ने उस समय सबको हैरान कर दिया था जब एक हँसते-खेलते परिवार का होनहार बेटा अचानक अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। उस समय घर में दादा-दादी मौजूद थे, जबकि माता-पिता काम पर गए हुए थे। परिजनों को रोहन की आत्महत्या का कोई कारण समझ नहीं आ रहा था। लेकिन, अब जब चार महीने बाद उसका मोबाइल अनलॉक हुआ, तो उसमें छिपा सच सामने आया, जिसने परिवार को झकझोर कर रख दिया।

Read More : Amit Shah in Dantewada: ‘हथियार लेकर विकास का रास्ता मत रोकिए’… दंतेवाड़ा में अमित शाह ने नक्सलियों से की ये अपील

वीडियो कॉल पर की आत्महत्या, प्रेमिका देखती रही मौन

Bhopal Live Suicide Case: मोबाइल में मिले डेटा के अनुसार, आत्महत्या से पहले रोहन ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल किया था। वीडियो रिकॉर्डिंग में साफ दिखाई देता है कि रोहन पहले अपनी कलाई की नस काटता है और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या करता है। इस पूरी घटना के दौरान वह लगातार प्रेमिका से गुहार लगाता रहा – “प्लीज़ मेरी ज़िंदगी में वापस आ जाओ…”, लेकिन लड़की न तो उसे रोका, न ही परिवार या किसी को इसकी जानकारी दी।

Read More : Amit Shah Meeting on Naxalism: नक्सलवाद पर निर्णायक वार! छत्तीसगढ़ में अमित शाह की बड़ी समीक्षा बैठक, इन मुद्दों को लेकर करेंगे चर्चा

शादी से इनकार बना मौत की वजह

Bhopal Live Suicide Case: परिवारवालों के मुताबिक, रोहन का मोहल्ले की ही एक लड़की से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच नजदीकियों के कई वीडियो भी मोबाइल से बरामद हुए हैं। रोहन के घरवाले दोनों के रिश्ते से सहमत थे और शादी के लिए भी तैयार थे। लेकिन अचानक लड़की ने रिश्ता तोड़ते हुए शादी से इनकार कर दिया। इसी सदमे में आकर रोहन ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस को सौंपी गई मोबाइल फुटेज, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
रोहन के दादा श्याम मोरे और दादी अनीता मोरे ने पुलिस को रोहन के मोबाइल में मौजूद सारे वीडियो सौंप दिए हैं। परिजनों का कहना है कि लड़की की लापरवाही और भावनात्मक प्रताड़ना ने ही रोहन को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। उन्होंने युवती के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Read More :  Doctor Ko Dhamki Video: इस छोटी बात को लेकर भड़क उठा शराबी… डॉक्टर को मारने ले आया कुल्हाड़ी, सरेआम कर दी ये शर्मनाक हरकत, वीडियो हुआ वायरल

पुलिस जांच के बाद होगी कार्रवाई

Bhopal Live Suicide Case: मामले में गोविंदपुरा थाना पुलिस ने वीडियो सबूतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि मोबाइल से मिले साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है। जरूरत पड़ी तो युवती से पूछताछ भी की जाएगी और कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bhopal Live Suicide Case: Before committing suicide

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm