Bhopal Nurse News : अपने ही इंजेक्शन से नर्स ने ले ली खुद की जान! अचानक ऐसा क्या हुआ कि उठाया इतना बड़ा कदम? परिजनों ने खोले सारे राज़
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। लिव-इन पार्टनर के शादी से इनकार करने की वजह से एक नर्स ने एनेस्थीसिया का …

Bhopal Nurse News
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। लिव-इन पार्टनर के शादी से इनकार करने की वजह से एक नर्स ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुँचाकर युवक मौके से फरार हो गया। इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर युवती का शव बरामद किया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जाँच शुरू कर दी है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने युवती के कमरे से मेडिकल सामग्री ज़ब्त कर ली है।
इलाज के दौरान मौत
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला भोपाल के कोलार थाना इलाके का है। मृतक युवती की पहचान 30 वर्षीय मेघा यादव के रूप में हुई है, जो नर्स का काम करती थी। युवती युवक को शादी के लिए कहती थी, लेकिन युवक लगातार उसकी बात टालता रहता था। इसी बात से परेशान होकर युवती ने जान देने के लिए एनेस्थीसिया का ओवरडोज ले लिया। जैसे ही युवक घर पहुँचा, उसने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुँचाया। युवती को अस्पताल पहुँचाकर युवक मौके से फरार हो गया। युवती ने आज गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
शादी न करने से रहती थी परेशान
इस पूरी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज किया और परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि युवक के शादी से इनकार करने के कारण युवती परेशान थी और इसीलिए उसने ऐसा कदम उठाया। इस पूरे मामले के बाद फॉरेंसिक टीम ने युवती के कमरे से मेडिकल सामग्री ज़ब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय मेघा यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से नर्स थीं।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Bhopal Nurse Death Alleged Anesthesia Overdose
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप
30 Sept 2026 | 1:53 pm