Bhopal Septic Tank Murder: सेप्टिक टैंक के अंदर संदूक में मिली महिला की लाश, हाथ का टैटू… पति निकला कातिल? मर्डर मिस्ट्री के खुलासे से मचा हड़कंप
Bhopal Septic Tank Murder: सेप्टिक टैंक के अंदर संदूक में मिली महिला की लाश, हाथ का टैटू… पति निकला कातिल, मर्डर मिस्ट्री के खुलासे से मचा हड़कंप

Bhopal Septic Tank Murder
- भोपाल टैंक हत्याकांड का खुलासा
- कथित पति ने की सिया की हत्या
- पानी के टैंक से मिला था शव
भोपाल: Bhopal Septic Tank Murder: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशांतपुरा थाना क्षेत्र में सेप्टिक टैंक से महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतका की पहचान सिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसकी हत्या उसके कथित पति समीर ने की थी।
टैंक में बक्से में मिला था शव (Bhopal Murder News)
Bhopal Septic Tank Murder: निशांतपुरा इलाके की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास स्थित सेप्टिक टैंक से पुलिस ने एक बक्से में बंद महिला का शव बरामद किया था। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पहचान की प्रक्रिया शुरू की। जांच के बाद मृतका की पहचान सिया के रूप में हुई जो मूल रूप से गुजरात की रहने वाली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिया और आरोपी समीर की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। आरोप है कि समीर ने खुद को हिंदू और अविवाहित बताकर सिया से दोस्ती की और उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद सिया गुजरात से भोपाल आकर उसके साथ रहने लगी। सिया करीब तीन से चार महीने पहले ही आरोपी के घर आई थी। बताया जा रहा है कि सिया आरोपी की तीसरी पत्नी थी।
निशातपुरा में मिले शव की हुई शिनाख्त, गुजरात के 'सिया' के रूप में हुई महिला की पहचान, सैप्टिक टैंक के अंदर संदूक में मिली थी लाश#MadhyaPradesh #Bhopal #CrimeNews | Madhya Pradesh | Bhopal | CrimeNews https://t.co/VZw61oKVpk
— IBC24 News (@IBC24News) February 13, 2026
हत्या के बाद दूसरी शादी की तैयारी (Septic Tank Dead Body News)
Bhopal Septic Tank Murder: पुलिस सूत्रों के मुताबिक समीर ने सिया से डेढ़ लाख रुपये लिए थे। हाल ही में सिया अपने पैसे वापस मांग रही थी जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी विवाद के चलते समीर ने उसकी हत्या कर दी। यह भी आरोप है कि कुछ समय पहले समीर ने जबरन गोली खिलाकर सिया का गर्भपात कराया था। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि सिया की हत्या करने के बाद आरोपी जबलपुर दूसरी शादी करने के इरादे से गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर ही रहता था। निशांतपुरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें
- छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! होली से पहले करोड़ों रुपए सीधे खाते में हुए ट्रांसफर, तुरंत चेक करें अपना स्टेटस
- दूसरे की बीवी के साथ पुलिसवाला, पति और भाई ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर जमकर हुआ बवाल, वायरल हुआ वीडियो
- 9 साल की बच्ची से दरिंदगी! पड़ोसी युवक ने की हैवानियत की सारी हदें पार, इस हाल में देख परिजनों के उड़ गए होश
- नाम बदलकर फैजान बनाता रहा शारीरिक संबंध, फिर दो साल बाद पोल खुला तो किया खौफनाक कांड, युवती ने रो-रोकर बताई पूरी आपबीती
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला भोपाल के निशांतपुरा क्षेत्र का है, जहां पानी के टैंक से बक्से में बंद महिला का शव मिला था और पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhopal Septic Tank Murder
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm



