Bhopal Student Kidnapping: कोटा की सहपाठी छात्रा का अपहरण कर होटल ले गया युवक, फिर हैवानियत की सारी हदें की पार, आरोपी फरार
Bhopal Student Kidnapping: कोटा की सहपाठी छात्रा का अपहरण कर होटल ले गया युवक, फिर हैवानियत की सारी हदें की पार, आरोपी फरार

Bhopal Student Kidnapping | Image Source | IBC24
- राजस्थान से आया युवक बना हैवान,
- सहपाठी छात्रा का भोपाल में किया अपहरण,
- होटल में छेड़खानी कर भागा,
भोपाल: Bhopal Student Kidnapping: राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र से छात्रा के अपहरण और छेड़खानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक, जो राजस्थान का रहने वाला है कोटा में छात्रा का पूर्व सहपाठी रह चुका है। पुलिस के मुताबिक युवक एकतरफा प्यार में पागल था और छात्रा को लंबे समय से परेशान कर रहा था। जब छात्रा परेशान होकर कोटा से भोपाल आई और यहां हॉस्टल में रहने लगी तब भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
Bhopal Student Kidnapping: मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी तनिष्क जैन कोटा में एक ही कोचिंग संस्थान में पढ़ते थे। इसी दौरान तनिष्क ने छात्रा से दोस्ती करने की कोशिश की, लेकिन जब छात्रा ने उसे नजरअंदाज किया तो उसने उसे लगातार परेशान करना शुरू कर दिया। तनिष्क की हरकतों से परेशान होकर छात्रा भोपाल आ गई और यहां एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने लगी। छात्रा को कोटा में नहीं पाकर तनिष्क ने उसके बारे में जानकारी जुटाई और भोपाल आ गया। आरोप है कि तनिष्क सीधे छात्रा के हॉस्टल पहुंचा और बहाने से उसे बाहर बुलाया। फिर जबरदस्ती उसे अपनी कार में बैठाया और एक होटल ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की, शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और बेड टच किया।
Read More : Mother Killed Son: मां की ये कैसी ममता! अपने ही बेटे का किया ये हाल, 2 साल बाद हुआ खौफनाक खुलासा!
Bhopal Student Kidnapping: पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर होटल से भागी और वापस हॉस्टल पहुंची। इसके बाद उसने घटना की जानकारी हॉस्टल प्रबंधन और पुलिस को दी। गोविंदपुरा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने आरोपी तनिष्क जैन के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़, जबरदस्ती, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhopal Student Kidnapping: Kota's classmate kidnapped and molested in a hotel
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am