BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Bhopal Mohammad Faraz News: दहशतगर्दी फैलाने की भारत विरोधी साजिश का खुलासा.. संदिग्ध आतंकी ने ATS सामने खोले राज, पाकिस्तानी हैंडलर से इस तरह था कनेक्शन

Bhopal suspected terrorist Mohammad Faraz: भोपाल में एटीएस ने संदिग्ध देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में युवक गिरफ्तार कर डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू की।

Bhopal suspected terrorist Mohammad Faraz

Bhopal suspected terrorist Mohammad Faraz

satya prakash
Published: 12 Jun 2026 | 8:52 pmModified: 12 Jun 2026 | 8:53 pm
HIGHLIGHTS
  1. भोपाल में एटीएस ने संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया।
  2. मोबाइल से मिले डिजिटल दस्तावेजों और संपर्कों की जांच जारी है।
  3. आरोपी को रिमांड पर लेकर विभिन्न पहलुओं की पूछताछ की जा रही है।

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के संदेह में एक युवक को गिरफ्तार किया है। (Bhopal suspected terrorist Mohammad Faraz) आरोपी की पहचान मोहम्मद फराज के रूप में हुई है। एटीएस ने दावा किया है कि उसके मोबाइल फोन से पाकिस्तान से भेजे गए कथित जिहादी दस्तावेजों की पीडीएफ फाइलें बरामद हुई हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एटीएस ने काजी कैम्प स्थित नन्हें बी की मस्जिद के पास दबिश देकर मोहम्मद फराज को हिरासत में लिया। बताया गया है कि वह एक चिकित्सक के क्लिनिक में कार्यरत था। उसकी गतिविधियों को लेकर एजेंसी को कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हुई थीं, जिसके बाद निगरानी और जांच शुरू की गई थी।

अफगानिस्तान जाने की तैयारी का दावा

एजेंसियों के अनुसार जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से पाकिस्तान से भेजी गई संदिग्ध पीडीएफ फाइलें और अन्य दस्तावेज मिले हैं। इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामग्री की तकनीकी जांच के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई है कि मोहम्मद फराज कथित रूप से विशेष प्रशिक्षण हासिल करने के उद्देश्य से अफगानिस्तान जाने की तैयारी कर रहा था। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच एजेंसियां उपलब्ध साक्ष्यों और संपर्कों की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

पाकिस्तानी हैंडलर और व्हाट्सएप ग्रुप से चैट

एटीएस की पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया है कि वह एक पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा हुआ था। आरोप है कि यह ग्रुप युवकों को जोड़कर उन्हें देश विरोधी गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास कर रहा था। (Bhopal suspected terrorist Mohammad Faraz) सूत्रों के अनुसार करीब छह वर्ष पहले फराज की पहचान देवबंद निवासी नईम अब्दुल्ला से हुई थी। बताया जा रहा है कि नईम अब्दुल्ला ने ही उसका परिचय एक पाकिस्तानी हैंडलर से कराया था। इसके बाद वह धीरे-धीरे कथित रूप से जिहादी विचारधारा से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में आता चला गया।

'मिशन 2047' और टारगेट किलिंग की साजिश का पर्दाफाश

पूछताछ में फराज ने कथित तौर पर बताया है कि वह टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से पाकिस्तान, भारत और अन्य देशों के कथित मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ था। जांच एजेंसियों के अनुसार नईम अब्दुल्ला ने उसे पाकिस्तान के शाहिद खालिद सैफुल्लाह का उदाहरण देकर उसके जैसा बनने के लिए प्रेरित किया था। साथ ही समय आने पर टारगेट किलिंग जैसे कार्यों के लिए तैयार रहने को भी कहा गया था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

जांच में यह भी सामने आया है कि ग्रुप से जुड़े युवकों को पासपोर्ट बनवाने और पाकिस्तान जाकर कथित मुजाहिदीन प्रशिक्षण लेने के लिए कहा जाता था। प्रशिक्षण से संबंधित वीडियो भी भेजे गए थे। एजेंसियों के अनुसार कथित तौर पर "मिशन 2047" नामक एजेंडे को लागू करने की बात कही गई थी। आरोप है कि आरोपी लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को स्वीकार नहीं करता था और भारतीय शासन व्यवस्था को समाप्त कर शरीयत आधारित व्यवस्था लागू करने की सोच रखता था। (Bhopal suspected terrorist Mohammad Faraz) आरोपी मोहम्मद फराज के पास से कथित जिहादी सामग्री भी बरामद की गई है। वहीं देवबंद निवासी नईम अब्दुल्ला के खिलाफ पहले से एसटीएफ में मामला दर्ज बताया जा रहा है। एटीएस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल मोहम्मद फराज को 16 जून तक की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:

पेट्रोल पंप से थोक खरीद पर रोक, डीजल की बिक्री पर प्रति वाहन 200 लीटर की सीमा

बिहार कंगाल होने की कगार पर, सरकार वित्तीय स्थिति पर जवाब दे : तेजस्वी

उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार ठग ने शादी के बहाने 25 से अधिक महिलाओं से करोड़ों की ठगी की

ब्रिक्स बैठक: चौहान ने छोटे किसानों की बेहतरी एवं खाद्य सुरक्षा के लिए साझा प्रयास का किया आह्वान

केरल: पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: A: एटीएस ने भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र से आरोपी को हिरासत में लिया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: ATS Arrests Bhopal Man Over Suspected Anti-National Links, Digital Evidence Under Investigation

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm