Bhopal Fire Live Video: राजधानी के इस इलाके में लगी भीषण आग.. उठने लगी ऊँची-ऊँची लपटे, जानें कैसे पाया गया काबू
Bhopal Timber Market Fire भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देर रात करीब तीन बजे टिम्बर मार्केट में भीषण आग लग गई। आग डेकोरेटर्स के शोरूम और गोदाम …

Bhopal Fire Live Video
- देर रात करीब 3:30 बजे भोपाल के टिम्बर मार्केट में भीषण आग लगी।
- आग में डेकोरेटर्स का शोरूम, गोदाम और आरा मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
- हादसे में 6 से 8 कर्मचारी झुलसे, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Bhopal Timber Market Fire भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देर रात करीब तीन बजे टिम्बर मार्केट में भीषण आग लग गई। आग डेकोरेटर्स के शोरूम और गोदाम में लगी और देखते ही देखते आरा मशीन तक पहुँच गई। इस हादसे में लाखों से करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। इस पूरी घटना में आरा मशीन में काम कर रहे 6 से 8 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही 16 फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और रात भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
देर रात तीन बजे लगी आग
Bhopal Timber Market Fire मिली जानकारी के अनुसार, पातरा नाले के पास स्थित भोपाल डेकोरेटर्स के शोरूम और गोदाम में देर रात करीब साढ़े तीन बजे भीषण आग लग गई। सबसे पहले शोरूम में आग लगी और देखते ही देखते आरा मशीन को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आरा मशीन में काम कर रहे 6 से 8 कर्मचारी भी बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें मौके पर ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँच गई। आग इतनी भीषण थी कि करीब 16 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। Bhopal Timber Market Fire
हर एंगल से की जा रही जांच
Bhopal Timber Market Fire फायर ब्रिगेड के साथ पोकलेन, जेसीबी मशीन और कई टैंकरों की मदद से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि रात से लेकर अब तक धुएँ का गुबार उठता नजर आता रहा। इस पूरे मामले में डेकोरेटर के मालिक ने बताया कि सब कुछ जलकर खाक हो गया है, कुछ भी नहीं बचा। उन्होंने बताया कि एक करोड़ रुपये से अधिक के माल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।अब तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, पुलिस प्राथमिक दृष्टि से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बता रही है, हालांकि साजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। Bhopal Timber Market Fire
https://youtu.be/FelKXaXdet8
इन्हे भी पढ़े :
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आग देर रात करीब साढ़े तीन बजे पातरा नाले के पास स्थित भोपाल टिम्बर मार्केट में लगी।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Bhopal Timber Market Massive Fire
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm