Panna Hostel Viral Video: बालिका छात्रावास का काला सच! हॉस्टल में बच्चियों से कराया जा रहा था ऐसा काम, 28 सेकंड वीडियो ने उड़ाई प्रशासन की नींद

पन्ना जिले के एक बालिका छात्रावास से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्राओं से भवन की पुताई कराई जाती दिख रही है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Panna Hostel Viral Video: बालिका छात्रावास का काला सच! हॉस्टल में बच्चियों से कराया जा रहा था ऐसा काम,  28 सेकंड वीडियो ने उड़ाई प्रशासन की नींद

Panna Hostel Viral Video/ Image Source : IBC24


Reported By: Amit Khare,
Modified Date: December 27, 2025 / 12:43 pm IST
Published Date: December 27, 2025 12:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पन्ना जिले के बालिका छात्रावास में बच्चियों से भवन की पुताई कराने का वीडियो वायरल।
  • वायरल वीडियो के बाद छात्रावास प्रशासन और वार्डन पर उठे सवाल।
  • वार्डन ने जांच शुरू करने और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Panna Hostel Viral Video पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले के बालिका छात्रावास से एक गंभीर मामला सामने आया है। छात्रावास से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रावास में रहने वाली बच्चियों से भवन की पुताई कराई जा रही है। इस वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया है। फिलहाल इस पूरे मामले में छात्रावास की वार्डन ने जांच शुरू कर दी है।

बच्चियां कर रही थीं भवन की पुताई

Panna Hostel Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला पवई विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुंवरपुर स्थित बालिका छात्रावास का है। यहां से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्रावास में रहने वाली बच्चियों से भवन की पुताई कराई जाती हुई दिखाई दे रही है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो सामने आने के बाद छात्रावास प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जांच रिपोर्ट का किया जा रहा इंतज़ार

Panna News : इस संबंध में छात्रावास की वार्डन का कहना है कि वायरल वीडियो करीब दो माह पुराना है। हमारी संस्था में चार महिला शिक्षक पदस्थ हैं। यह काम किसने करवाया, इसकी जांच की जा रही है और संबंधित शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि बच्चियों से किन परिस्थितियों में काम कराया गया और क्या नियमों का उल्लंघन हुआ है। फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है, जिसके बाद दोषी पाए जाने पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.