BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Face To Face Madhya Pradesh: बजट वाला ‘GYAN’..MP बनेगा बलवान! विपक्ष को वार्षिक बजट पर क्यों तमाम आपत्तियां है?

Face To Face Madhya Pradesh: बजट वाला ‘GYAN’..MP बनेगा बलवान! विपक्ष को वार्षिक बजट पर क्यों तमाम आपत्तियां है?

Face To Face Madhya Pradesh/ Image Credit: IBC24

Face To Face Madhya Pradesh/ Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 13 Mar 2025 | 12:16 amModified: 13 Mar 2025 | 12:16 am

भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh:  सरकार ने बजट को जनहितैषी करार दिया, जबकि विपक्ष का कहना है कि जनता के लिए बजट में कुछ भी खास नहीं है। वहीं बढ़ता कर्ज चिंता का सबब बना हुआ है तो कैसा रहा मोहन का बजट ये दूसरा पूर्णकालिक बजट और विपक्ष को आखिर क्यों महसूस हुया कि सरकार सिर्फ चुना लगाने का काम कर रही है। एमपी के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज दूसरा पूर्ण बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने शायराना अंदाज़ में कहा कि आंकड़ा नहीं विश्वास लिखा है। हमने अब आकाश लिखा है।

Read More: CG Ki Baat: 'भारतमाला' पर लड़ाई..याद आई CBI..भारतमाला परियोजना की जांच से क्या विपक्ष संतुष्ट नहीं है?

जाहिर है मध्यप्रदेश सरकार ने आज बजट में GYAN पर धन वर्षा कर दी है। GYAN यानी गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी मध्यप्रदेश सरकार ने बजट में हर सेक्टर को छूने की कोशिश की है। मध्यप्रदेश सरकार ने कोई नया टैक्स नहीं लगाकर बड़ी राहत दी है साथ ही ये भी ऐलान किया कि लाड़ली बहनों की राशि बढ़ाने के बजाए हितग्राहियों को पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा। 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज और 22 नए आईटीआई खोले जाएंगे। प्रदेश के 39 नए औद्योगिक क्षेत्रों में 3 लाख नौकरियां मिलेंगी। 1 अप्रैल 2025 से सातवें वेतनमान के महंगाई भत्ते का पुनरीक्षण किया जाएगा। 1 लाख किलोमीटर सड़कें, 500 रेलवे ओवर ब्रिज बनेंगे। कुपोषण मिटाने महिला मुखिया को हर महीने 1500 रुपए। बीजेपी सरकार के ये ऐलान कांग्रेस को हजम नहीं हो रहे। कांग्रेस ये दावा कर रही है कि बीजेपी सरकार ने फिर किसानों और लाड़ली बहनों से वादाखिलाफी की है।

Read More: #SarkaronIBC24: देश भर में होली का जश्न शुरू, जुमे के दिन पड़ी होली ने बढ़ाया प्रशासन का सिरदर्द 

बीजेपी सरकार ने ना सिर्फ गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी का ख्याल रखा है। बल्कि अपने उस बड़े वोट बैंक को भी पूरा ख्याल रखा है जिनके बदौलत बीजेपी ने पिछले चुनावों में शानदार जीत दर्ज की थी। दरअसल बीजेपी सरकार ने बहुसंख्यक आबादी की आस्था के केंद्र जाहिर है बीजेपी अपने कैडर को नहीं भूली है। सत्ता में आते ही सरकार की नीयत उसके बजट में नज़र भी आ रही है।

Face To Face Madhya Pradesh: बीजेपी सरकार के मुखिया और उनके साथी ये दावा कर रहे हैं कि मध्यप्रदेश की सरकार प्रदेश की बेहतरी के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। उधर बीजेपी सरकार के इस बजट पर सियासत भी गरमा गयी है। कांग्रेस कह रही है कि बीजेपी सरकार कर्ज लेकर घी पी रही है। कर्ज को चुकाने के लिए कर्ज लिया जा रहा है। फिलहाल बजट पर सियासत इतनी आसानी से थमने वाली नहीं है। कांग्रेस आने वाले दिनों में बीजेपी को वो वादे याद दिलाने की तैयारी कर रही है जिनके जरिए वो सत्ता में लौटी थी।

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Budget 'GYAN'..MP will become strong! Why does the opposition have so many objections to the annual budget?

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm