CM Mohan Yadav Birthday: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुष्ठ रोगियों संग मनाया अपना 60वां जन्मदिन, आश्रम में केक काटकर अपने हाथों से भोजन भी परोसा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुष्ठ रोगियों संग मनाया अपना 60वां जन्मदिन…CM Mohan Yadav Birthday: Celebrated his 60th birthday with leprosy

CM Mohan Yadav Birthday | Image Source | Mohan Yadav X Handle
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज 60वा जन्मदिन,
- CM मोहन यादव ने कुष्ठ रोगियों संग मनाया अपना जन्मदिन,
- सीएम ने अपने हाथों से कुष्ठ रोगियों को भोजन भी परोसा,
भोपाल: CM Mohan Yadav Birthday: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने 60वें जन्मदिन को समाजसेवा के अनूठे उदाहरण के रूप में मनाया। उन्होंने इस खास अवसर पर भोपाल के गांधीनगर स्थित महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम पहुंचकर कुष्ठ रोगियों के साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री ने कुष्ठ रोगियों के बीच केक काटा, उन पर पुष्प वर्षा की और उन्हें फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से कुष्ठ रोगियों को भोजन भी परोसा।
CM Mohan Yadav Birthday: डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने समाज में सभी वर्गों को अपनाने और एकजुटता की भावना को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता है। निवेश को धरातल पर उतारने की प्रतिबद्धतामुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर प्रदेश के औद्योगिक विकास को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के बाद अब निवेश वास्तविकता का रूप लेने लगा है। हाल ही में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कई औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया है। इसके साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि आज वे उज्जैन संभाग की 27 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।
कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य...
आज महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम, भोपाल में कुष्ठ रोग से ग्रस्त भाई-बहनों को भोजन परोसकर एवं परिवारजन के रूप में उन्हीं के बीच अपना जन्मदिवस मनाकर हृदय को अत्यंत संतोष की अनुभूति हो रही है।
रोग होना न होना, हमारे हाथ में… pic.twitter.com/UQAIN982xW
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 25, 2025
Read More : Bihar Board 12th Result 2025 : आज जारी होगा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, इस लिंक पर अपना परिणाम देख सकेंगे छात्र
CM Mohan Yadav Birthday: गौ सेवा से की जन्मदिन की शुरुआतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्मदिन की शुरुआत धार्मिक और सेवा भाव से की। उन्होंने सबसे पहले सीएम हाउस स्थित गौशाला में गौ माता की पूजा-अर्चना की और उन्हें चारा खिलाया। इसके बाद वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। प्रधानमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने दी शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने शुभकामनाएं दीं। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
CM Mohan Yadav Birthday: मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शुभकामनाएं मिल रही हैं। जनता और समर्थकों ने भी उनके विकासशील नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाइयाँ दीं। गौ अभ्यारण्य का दौरा करेंगे मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुसनेर स्थित गौ अभ्यारण्य का भी दौरा करेंगे। वहां वे गौ संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करेंगे और आगे की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ मध्यप्रदेश को और अधिक विकसित और समृद्ध बनाने के लिए कार्य करते रहेंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने 60वें जन्मदिन को समाजसेवा के रूप में मनाते हुए भोपाल के महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों के साथ समय बिताया, उनके बीच केक काटा, पुष्प वर्षा की और उन्हें फल वितरित किए। इसके साथ ही, उन्होंने कुष्ठ रोगियों को भोजन भी परोसा।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CM Mohan Yadav Birthday: Celebrated his 60th birthday with leprosy
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am