BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

गोयल ने जी-20 बैठक से इतर ब्राजील, मेक्सिको के मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने जी-20 बैठक से इतर ब्राजील, मेक्सिको के मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने जी-20 बैठक से इतर ब्राजील, मेक्सिको के मंत्रियों से मुलाकात की
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 10:52 amModified: 01 Oct 2026 | 10:52 am

(सागर कुलकर्णी)

वॉशिंगटन, एक अक्टूबर (भाषा) वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ब्राजील और मेक्सिको के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन दोनों देशों पर अमेरिका की ओर से अपनाई गई शुल्क नीति का काफी असर पड़ा है।

गोयल ने बुधवार को विस्कॉन्सिन के मिल्वॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से इतर ब्राजील के व्यापार मंत्री मार्सियो फर्नांडो एलियास रोजा और विदेश मंत्री माउरो विएरा से मुलाकात की।

मंत्री ने मेक्सिको के अर्थव्यवस्था मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड के साथ भी व्यापार और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा की।

मेक्सिको के मंत्री के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारत-मेक्सिको व्यापार एवं निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए गहरे सहयोग की अपार संभावनाओं और नए रास्ते तलाशने पर चर्चा की।’’

ब्राजील के नेताओं के साथ हुई बातचीत में भारत-मर्कोसुर तरजीही व्यापार समझौते के विस्तार, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग एवं निवेश संबंधों को मजबूत करने तथा जी-20 और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।

मर्कोसुर, दक्षिण अमेरिका का एक प्रमुख क्षेत्रीय व्यापारिक एवं आर्थिक संगठन है।

ब्राजील और मेक्सिको दोनों ही अमेरिकी प्रशासन द्वारा लगाए गए व्यापार शुल्क का सामना कर रहे हैं।

अमेरिका द्वारा जुलाई 2026 में मौजूदा स्वरूप में अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (यूएसएमसीए) को आगे नहीं बढ़ाने के फैसले और मेक्सिको से आयात पर अमेरिकी शुल्क कार्रवाई जारी रहने से उत्तरी अमेरिका के कुछ कारोबारियों तथा नीति निर्माताओं के बीच आर्थिक अनिश्चितता बढ़ी है।

गोयल ने पोलैंड के वित्त मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की से भी मुलाकात की और आर्थिक सहयोग को गहरा करने के लिए भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के तहत नए अवसर पैदा करने पर चर्चा की।

इससे पहले गोयल ने अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीर के साथ मुलाकात में भारत-अमेरिका के बीच परस्पर लाभकारी अंतरिम व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की दिशा में ‘‘सार्थक चर्चा’’ की।

भाषा निहारिका

निहारिका

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: गोयल ने जी-20 बैठक से इतर ब्राजील, मेक्सिको के मंत्रियों से मुलाकात की

People also search for:U.S. Goyal's Bilateral Meeting
मारुति सुजुकी की सितंबर में कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख इकाई पर

मारुति सुजुकी की सितंबर में कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख इकाई पर

01 Oct 2026 | 2:15 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की सितंबर में वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7.06 लाख इकाई

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की सितंबर में वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7.06 लाख इकाई

01 Oct 2026 | 1:53 pm
अशोक लेलैंड की सितंबर में वाहन बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 24,409 इकाई

अशोक लेलैंड की सितंबर में वाहन बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 24,409 इकाई

01 Oct 2026 | 1:43 pm
रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई

रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई

01 Oct 2026 | 1:24 pm
जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी

जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी

01 Oct 2026 | 1:04 pm
बजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई

बजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई

01 Oct 2026 | 12:46 pm
भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर

भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर

01 Oct 2026 | 12:26 pm