BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

एनएसई को ‘कॉरपोरेट बॉन्ड इंडेक्स डेरिवेटिव’ शुरू करने के लिए सेबी से मिला अनापत्ति प्रमाणपत्र

एनएसई को ‘कॉरपोरेट बॉन्ड इंडेक्स डेरिवेटिव’ शुरू करने के लिए सेबी से मिला अनापत्ति प्रमाणपत्र

एनएसई को ‘कॉरपोरेट बॉन्ड इंडेक्स डेरिवेटिव’ शुरू करने के लिए सेबी से मिला अनापत्ति प्रमाणपत्र
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 11:06 amModified: 01 Oct 2026 | 11:06 am

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) को ‘कॉरपोरेट बॉन्ड इंडेक्स डेरिवेटिव’ शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिल गया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मिली जानकारी देते हुए एनएसई ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि यह प्रस्तावित पहल बाजार प्रतिभागियों को ‘कॉरपोरेट बॉन्ड’ बाजार से जुड़े जोखिम से निपटने के लिए एनएसई पर कारोबार का एक विकल्प देगी और भारत में ‘कॉरपोरेट बॉन्ड डेरिवेटिव’ के परिवेश को विकसित करने में मदद करेगी।

‘कॉरपोरेट बॉन्ड इंडेक्स डेरिवेटिव’ से प्रबंधन व पोर्टफोलियो जोखिम और कीमतों का पता लगाने के लिए भी एक अतिरिक्त विकल्प मिलने की उम्मीद है। इससे प्रतिभागियों को अपने ‘कॉरपोरेट बॉन्ड पोर्टफोलियो’ से जुड़े जोखिमों से निपटने में मदद मिलेगी और बाजार में कारोबार करने की सुविधा भी बढ़ेगी।

बयान में कहा गया कि हालांकि इसकी शुरुआत के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी आवश्यक है।

एनएसई के मुख्य कारोबार विकास अधिकारी श्रीराम कृष्णन ने कहा कि यह पहल भारत के निश्चित आय वाले बाजारों को व्यापक करने और एनएसई पर कारोबार किए जाने वाले जोखिम प्रबंधन उत्पादों का विस्तार करने के एनएसई के प्रयासों का हिस्सा है।

भाषा निहारिका

निहारिका

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: एनएसई को ‘कॉरपोरेट बॉन्ड इंडेक्स डेरिवेटिव’ शुरू करने के लिए सेबी से मिला अनापत्ति प्रमाणपत्र

People also search for:NSE Corporate Bond Index
वीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया

वीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया

01 Oct 2026 | 5:06 pm
टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर

टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर

01 Oct 2026 | 5:01 pm
एआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन

एआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन

01 Oct 2026 | 4:48 pm
शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा

01 Oct 2026 | 4:42 pm
सीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी

सीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी

01 Oct 2026 | 4:41 pm
रुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर

रुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर

01 Oct 2026 | 4:37 pm
अब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य

अब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य

01 Oct 2026 | 4:28 pm
सिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया

सिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया

01 Oct 2026 | 4:06 pm