CM Mohan Yadav Tour: सीएम डॉ. मोहन यादव आज इन जिलों के दौरे पर, भोज नर्मदा द्वार योजना की शुरुआत समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल
सीएम डॉ. मोहन यादव आज इन जिलों के दौरे पर…CM Mohan Yadav Tour: CM Dr. Mohan Yadav will be on tour of these districts today

CM Mohan Yadav Tour | Image Source | IBC24
भोपाल: CM Mohan Yadav Tour: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी भोपाल में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे और विकास व सांस्कृतिक पहलुओं से जुड़े विभिन्न कार्यों का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल से एक नई पहल की शुरुआत कर रहे हैं जिसके तहत शहर के प्रमुख मार्गों पर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाते हुए भव्य द्वार बनाए जाएंगे। इन द्वारों का नाम देश और राज्य के महान महापुरुषों जैसे राजा भोज, सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर रखा जाएगा।
CM Mohan Yadav Tour: इस पहल की शुरुआत मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे 11 मील नर्मदापुरम रोड पर स्थित भोज नर्मदा द्वार के भूमि-पूजन से करेंगे। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, मुख्यमंत्री नीमच जिले में स्थापित 10 मेगावॉट के सौर ऊर्जा संयंत्र का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। डॉ. यादव सुबह 11.30 बजे भोपाल के राज्य संग्रहालय में आयोजित विश्व संग्रहालय दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे और वहाँ नवीनतम तकनीक से युक्त Immersive Experience Center (VR) का लोकार्पण करेंगे।
CM Mohan Yadav Tour: मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार के कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित करते हुए संवाद भी करेंगे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CM Mohan Yadav Tour: CM Dr. Mohan Yadav will be on tour of these districts today
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am