2 years of MP Government: मोहन सरकार के 2 साल पूरे होते ही सीएम का बड़ा दांव, मंच से ऐलान, इस जगह का नाम अब होगा ‘हरिहर नगर’
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के ग्रामीण और शहरी विकास को लेकर एक और बड़ा ऐलान किया है।

2 years of MP Government
- मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान
- फंदा गांव का नाम होगा हरिहर नगर
- कॉलेज भवन और स्कूल के लिए करोड़ों की सौगात
2 years of MP Government: भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के ग्रामीण और शहरी विकास को लेकर एक और बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि फंदा गांव का नाम बदलकर अब “हरिहर नगर” किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाम परिवर्तन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि जल्द ही इस पर औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा सके।
खुद सीएम ने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा फंदा गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने कहा कि यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि क्षेत्र की पहचान, विरासत और विकास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य है कि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान वाले स्थानों को उनका उचित सम्मान और पहचान मिले।
फंदा गांव में बनेगा मेडिकल कॉलेज
Bhopal News: इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फंदा गांव में कॉलेज भवन निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि फंदा गांव में कॉलेज को पिछले वर्ष ही स्वीकृति मिल चुकी थी, लेकिन भवन नहीं होने के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब सरकार ने कॉलेज के लिए नए भवन के निर्माण का ऐलान कर दिया है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। फंदा गांव कॉलेज भवन बनने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को दूर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।
Bhopal News: इसके अलावा मुख्यमंत्री ने तुमड़ा गांव के स्कूल के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस राशि से स्कूल के भवन, कक्षाओं, सुविधाओं और अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं को बेहतर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य मजबूत होगा तभी प्रदेश का भविष्य मजबूत बनेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से अमल में लाया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने के लिए पूरी गंभीरता से काम करती है।
इन्हें भी पढ़ें :-
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: CM's big announcement: This place will be renamed 'Harihar Nagar'
भोपाल
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am