E Attendance for Teachers News: शिक्षकों को ई-अटेंडेंस से मिली राहत, नहीं लगने पर अब नहीं रुकेगा शिक्षकों का वेतन! नेटवर्क की समस्या को देखते हुए शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला
E Attendance Teacher MP: शिक्षकों को ई-अटेंडेंस से मिली राहत, नहीं लगने पर अब नहीं रुकेगा शिक्षकों का वेतन! नेटवर्क की समस्या को देखते हुए शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा …

E Attendance for Teachers News: शिक्षकों को ई-अटेंडेंस से मिली राहत, नहीं लगने पर अब नहीं रुकेगा शिक्षकों का वेतन! नेटवर्क की समस्या को देखते हुए शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला / Image: AI Generated
- ई-अटेंडेंस नहीं लगने पर शिक्षकों का वेतन नहीं रोका जाएगा
- नियमित शिक्षकों के साथ अतिथि शिक्षकों को भी नई व्यवस्था का लाभ मिलेगा
- पूरे महीने का वेतन नहीं रोका जा सकेगा
भोपाल: E Attendance Teacher MP सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए ई-अटेंडेंस अनिवार्य कर दिया है, लेकिन दूरस्थ अंचल में पदस्थ कर्मचारियों के लिए ये मुसीबत का सबब बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि नेटवर्क की समस्या के चलते कर्मचारी अपना अटेंडेंस नहीं लगा पा रहे थे। वहीं नेटवर्क की तलाश में कर्मचारियों का पेड़ पर चढ़कर अटेंडेंस लगाने के भी वीडियो सामने आ चुके हैं। ऐसे में लोक शिक्षण संचालनालय ने बड़ा फैसला लेते हुए शिक्षकों को ई-अटेंडेंस से बड़ी राहत दी है। लोक शिक्षण आयुक्त ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं होने के आधार पर किसी कर्मचारी का वेतन नहीं रोका जाएगा।
शिक्षकों को ई-अटेंडेंस से बड़ी राहत
E Attendance Teacher MP ई-अटेंडेंस को लेकर लोक शिक्षण आयुक्त ने कहा है कि केवल ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं होने के आधार पर किसी कर्मचारी का वेतन नहीं रोका जाएगा। तकनीकी समस्या के कारण ई-अटेंडेंस नहीं लग पाने को सीधे अनुपस्थिति नहीं माना जाएगा। आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिलों में डीईओ ने संकुल प्राचार्यों को निर्देश जारी कर व्यवस्था का पालन करने को कहा है। खास बात यह है कि यह राहत नियमित शिक्षकों के साथ अतिथि शिक्षकों को भी दी गई है।
https://youtu.be/UQDxk0z0IPQ
नहीं कटेगी पूरे महीने की सैलरी
उन्होंने आगे कहा कि ई-अटेंडेंस व्यवस्था में कई बार शिक्षक स्कूल में मौजूद रहने के बावजूद अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाते। नेटवर्क नहीं आने, एप में तकनीकी खामी, लॉगिन की परेशानी, लोकेशन दर्ज नहीं होने या अन्य तकनीकी कारणों से उपस्थिति छूट जाती है। अब ऐसी स्थिति में केवल ई-अटेंडेंस नहीं लगने को कर्मचारी की गैरहाजिरी का आधार बनाकर वेतन रोकने की कार्रवाई नहीं की जा सकेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी विफलता और वास्तविक अनुपस्थिति को अलग-अलग देखा जाएगा।
अतिथि शिक्षकों को भी मिलेगी छूट
आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया है कि ई-अटेंडेंस नहीं लगने या एक-दो दिन अनुपस्थित रहने पर शिक्षक या अतिथि शिक्षक का पूरे महीने का वेतन नहीं रोका जाएगा। यदि अनुपस्थिति सामने आती है तो संकुल प्राचार्य संबंधित शिक्षक को स्पीकिंग ऑर्डर जारी कर कारण पूछेंगे। जवाब और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यानी अब ई-अटेंडेंस में एक-दो दिन की कमी को आधार बनाकर सीधे पूरे महीने के वेतन पर रोक लगाने की कार्रवाई नहीं होगी।
तकनीकी खामी का खामियाजा कर्मचारी नहीं उठाएंगे
विभाग ने यह भी साफ किया है कि तकनीकी समस्या के कारण वेतन नहीं रोकने का मतलब ई-अटेंडेंस से छूट नहीं है। शिक्षकों और अतिथि शिक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस दर्ज करना अनिवार्य रहेगा। सभी को निर्धारित व्यवस्था के तहत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करनी होगी। आयुक्त के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल करीब 99 प्रतिशत शिक्षक और अतिथि शिक्षक ई-अटेंडेंस लगा रहे हैं। विभाग का कहना है कि व्यवस्था लागू रहेगी, लेकिन तकनीकी खामी के कारण कर्मचारी को अनुपस्थित मानकर वेतन रोकना उचित नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
- Bank Closed News: आज से बैंकों में लगा ताला! लगातार इतने दिनों तक नहीं होगा कोई काम, पैसा निकालने से पहले पढ़ें पूरी खबर
- Nanded Road Accident: नांदेड़ में खौफनाक मंजर, भीषण सड़क हादसे ने छीनी 6 जिंदगियां, मची चीख पुकार
- Chhattisgarh Me Bhari Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में होगी आफत की बारिश, रायपुर से लेकर बस्तर तक इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नहीं, केवल तकनीकी समस्या या नेटवर्क के कारण ई-अटेंडेंस नहीं लगने के आधार पर शिक्षक का वेतन नहीं रोका जाएगा।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: E Attendance for Teachers News: Education Department Gives Big Relaxation to Teachers
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am