Face To Face Madhya Pradesh: लाज पर आंच…सीधी से खंडवा तक…MP डर लगता है..?, क्या लॉ एंड ऑर्डर का असर कम हो गया है?
Face To Face Madhya Pradesh: लाज पर आंच…सीधी से खंडवा तक…MP डर लगता है..?, क्या लॉ एंड ऑर्डर का असर कम हो गया है?

Face To Face Madhya Pradesh
भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में रेप और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की खबरें डरा रही हैं, दहला रही हैं दहशत पैदा कर रही हैं। क्योंकि हर नई वारदात पहले के मुकाबले ज्यादा जघन्य होने लगी है । विपक्ष शोर मचा रहा है, सरकार बचाव में लगी है, लेकिन इसके बीच मुद्दा यही है कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराध क्यों बाड़ तोड़ रहे हैं। हमारी मौजूदा व्यवस्था ऐसे अपराधों के सामने पस्त क्यों दिख रही है। क्या हम समस्या के समाधान की बजाय कहीं और फोकस कर रहे हैं या समस्या की ओर पीठ किए खड़े हैं?
वाकई मध्यप्रदेश में अपराधियों के हौसले बहुत बुलंद है। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं महिलाएं, बच्चियां कोई सुरक्षित नहीं है। जरा इन दो खबरों को देखिए, पहली खबर है खंडवा से जहां छेड़छाड़ पीड़िता युवती को पड़ोस के युवक ने जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की है। वहीं दूसरी खबर है सीधी की जहां नाबालिग की आत्महत्या के बाद परिजनों ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। आरोप ये भी है कि आरोपी नाबालिग को परेशान करते थे और छेड़छाड़ का वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे।
Face To Face Madhya Pradesh: इन तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार मोहन सरकार को घेर रही है। कांग्रेस के नेता भाजपा विधायकों को ज्ञापन दे रहे हैं जिस पर भाजपा नसीहत दे रही कि कांग्रेस नेताओं को समीक्षा करनी चाहिए कि उसके नेताओं ने महिलाओं बहनों को लेकर किस-किस प्रकार के स्टेटमेंट दिए हैं। माननीय सांसद शायद भूल रहे हैं कि मध्यप्रदेश में महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार अगर बढ़ रहे हैं तो जिम्मेदारी सरकार की है और जरूरत एक्शन की है, ना कि नसीहत की अब इसे लेकर ही सियासी वार पलटवार हो रहा है। इस सियासी शोर से इतर सवाल ये है कि आखिर कब तक होती रहेगी बेटियों से दरिंदगी और देश का दिल कब बनेगा बेटियों के लिए सुरक्षित जगह ?
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Face to Face Madhya Pradesh: Honour at stake...from Sidhi to Khandwa...MP is scared..?, Has the effect of law and order reduced?
भोपाल
और भी पढ़ें ›
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP Student Good News: प्रदेश के इन पुलिस अफसरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण, ड्रेस के लिए स्कूली बच्चों के खातों में पैसे भेजेगी गवर्नमेंट, भाजपा सरकार ने कैबिनेट में दी मंजूरी
30 Sept 2026 | 10:45 am
Retired IAS Murder: प्रदेश के इस रिटायर्ड IAS अफसर की निर्मम हत्या!.. गला रेत कर उतार दिया मौत के घाट लेकिन इस शख्स पर क्यों है वारदात का शक?..
30 Sept 2026 | 9:38 am
शह मात The Big Debate: ‘TET’ पर संग्राम जारी.. बड़े आंदोलन की तैयारी, शिक्षकों के धरने ने बढ़ाई टेंशन, क्या प्रदर्शन से दबाव में है सरकार?
29 Sept 2026 | 11:43 pm
DSP New Posting Order List: मिल गई पोस्टिंग.. 2025 और 2026 बैच के इतने DSP को मिली तैनाती, आप भी देखें पूरी लिस्ट..
29 Sept 2026 | 10:30 pm