Face To Face Madhya Pradesh: BJP में नया बखेड़ा…विधायकों ने क्यों युद्ध छेड़ा?, बीजेपी के नेता अपनी ही व्यवस्था पर सवाल क्यों खड़े कर रहे हैं?
Face To Face Madhya Pradesh: BJP में नया बखेड़ा…विधायकों ने क्यों युद्ध छेड़ा?, बीजेपी के नेता अपनी ही व्यवस्था पर सवाल क्यों खड़े कर रहे हैं?

Face To Face Madhya Pradesh
भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में बीजेपी के अंदर घमासान सा क्यों मच गया है। विधायक और वरिष्ठ नेता खुलेआम बयानबाजी कर रहे हैं। लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े कर रहे हैं अपनी ही सरकार की व्यवस्था की कमियां गिनाने लगे हैं। जाहिर है ये स्थिति सरकार की इमेज के लिए अच्छी नहीं है पर हम ये समझना चाहते हैं कि ये हो क्यों रहा है, क्या वाकई सरकार और उनके अपने जनप्रतिनिधियों के बीच का संवाद सहज नहीं है या फिर कानून-व्यवस्था की स्थिति से नाराज नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं?
पहली बात आप ये जान लीजिए ये बीजेपी के विधायक हैं यानी सत्तारुढ दल से इनका सीधा नाता है, लेकिन एक नशाखोरी और पुलिस से परेशान है, दूसरा डॉक्टर से परेशान होकर विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा तक भेज दिया। तीसरे को लगता है कि एमपी में शराब माफियाओं का बोलबाला है। चौथे को जान खतरा है आधार कार्ड का पता तक बदलवा दिया पांचवा नशाखोरी और पुलिस की अनदेखी से परेशान हैं और छठवें को लगता है कि इस बार रावण दहन नहीं करना चाहिए क्योंकि एमपी में रेप की घटनाएं बढ़ रही है। यही नहीं कद्दावर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कह रहे हैं गली-गली में नशे का सामान बिक रहा है। जाहिर है जब सत्तारुढ दल के विधायक ही खुलकर बोल रहे हैं तो कांग्रेस को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया।
Face To Face Madhya Pradesh: जाहिर है एक साथ जब 6 विधायक पार्टी के भीतर अपनी बात न कहकर पब्लिक फोरम पर खुलेआम अपनी समस्या रख रहे हैं। अपनी सरकार और लॉ एंड आर्डर पर सवाल उठा रहे हैं तो बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा को मीडिया के सामने आकर जवाब देना पड़। उन्होंने कहा कि एमपी गुड गवर्नेंस की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वीडी शर्मा जी की बात मान भी ली जाए तो दहाई की संख्या में विधायकों की नाराजगी, परेशानी क्या कहती है? वो अपने घर की समस्या से तो परेशान नहीं है। जैसा वो बता रहे हैं जाहिर है वो जनता मुद्दों को उठा रहे हैं। अब सवाल ये उठता है कि देश की सबसे अनुशासित पार्टी का तमगा लेने वाली बीजेपी में क्या सबकुछ ठीक-ठाक है। सवाल ये भी है जब पुलिस विधायकों की नहीं सुन रही है तो आम जनता कहां जाए।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Web Title: Face to Face Madhya Pradesh: New controversy in BJP... Why did the MLAs start a war? Why are BJP leaders raising questions on their own system?
भोपाल
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm