Face To Face Madhya Pradesh: ‘DA’ पर रार जारी..नाराजगी पड़े न भारी!, कर्मचारियों के असंतोष को कैसे दूर करेगी सरकार?
Face To Face Madhya Pradesh: ‘DA’ पर रार जारी..नाराजगी पड़े न भारी!, कर्मचारियों के असंतोष को कैसे दूर करेगी सरकार?

Face To Face Madhya Pradesh
भोपाल।Face To Face Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में कर्मचारी डीए बढ़ाने की मांग को लेकर मोर्चा गर्म किए हुए हैं, जबकि केंद्र और पड़ोसी छत्तीसगढ़ ने भी DA में बढ़ोतरी कर दी है तो MP के कर्मचारियों की नाराजगी और भी बढ़ गई है। इसे लेकर विपक्षी कांग्रेस ने सवाल उठाने भी शुरू कर दिए हैं। इससे पहले अतिथि शिक्षकों का मुद्दे पर भी कांग्रेस ने आवाज ऊंची की थी । सवाल है सरकार का अगला कदम क्या होगा? 'DA' पर रार जारी...नाराजगी पड़े न भारी!...आज इसी मुद्दे पर फेस टू फेस करेंगे।
केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। कैबिनेट मीटिंग में DA बढ़ोतरी पर फैसला हुआ। महंगाई भत्ता बढ़कर अब 50 फीसदी से 53 फासदी हो गया है। इसी तरह साय सरकार ने भी राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा दिया है जिससे अब महंगाई भत्ता 46 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो गया है, लेकिन मध्यप्रदेश के सरकरी कर्मचारी निराश हैं। लंबे समय से कर्मचारी डीए की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें फिर निराशा हाथ लगी है, लेकिन उपचुनाव सिर पर हैं तो कांग्रेस ने बीजेपी सरकार से DA में बढ़ोत्तरी की मांग कर सियासी दांव खेल दिया है। उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी DA में बढ़ोतरी के लिए पत्र लिखा है।
कांग्रेस के इस पत्र के बाद अब बीजेपी कांग्रेस को कमलनाथ की कार्यकाल की याद दिला कर निशाना साध रही है। जनवरी से ही मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारी डीए बढ़ाने की मांग करे रहे हैं। केंद्र कर्मचारियों के जैसे राज्य सरकार के कर्मचारियों को DA नहीं मिलने से सभी कर्मचारियों में नाराजगी है। केंद्र द्वारा 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने से मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारी 7 फीसदी पीछे हो गए है।
Face To Face Madhya Pradesh: जनवरी में भी केंद्र सरकार ने चार फीसदी डीए बढ़ाया था। तब भी राज्य सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं दी गई थी। अब ऐसे में मध्यप्रदेश में कर्मचारियों पर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। विजयपुर और बुधनी उपचुनाव को जीतने कांग्रेस ने कर्मचारियों का DA वाला दांव खेला है तो बीजेपी खुद को हर वर्ग की हितैषी बताकर कांग्रेस को ही आईना दिखा रही है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Face to Face Madhya Pradesh: The row over 'DA' continues... Dissatisfaction may prove costly! How will the government remove the dissatisfaction of the employees?
भोपाल
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm