Madhya Pradesh News: एमपी की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर, आज सीएम खाते में ट्रांसफर करेंगे राशी, 1250 रुपये या 1500, इस खबर में पढ़िए…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सिवनी में लाड़ली बहनों के खाते में पहली बार 1,500 रुपये की किस्त ट्रांसफर करेंगे।

madhya pradesh news
- लाडली बहनों को मिलेगी बड़ी सौगात
- अब हर महीने लाडली बहनों को मिलेंगे ₹1500
- सिवनी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ट्रांसफर की जाएगी राशि
Madhya Pradesh News: भोपाल: मध्यप्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘लाड़ली बहना योजना’ में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सिवनी में लाड़ली बहनों के खाते में पहली बार 1,500 रुपये की किस्त ट्रांसफर करेंगे।
पहले 1250 रुपये खाते में डाले जाते थे
पहले इस योजना के तहत हिटग्राही को 1,250 रुपये प्रति माह दिए जाते थे, लेकिन अब कब्जा बढ़ाकर 250 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकार की माने तो इस बार 1 करोड़ 26 लाख 36 हजार महिलाओं के खाते में एक साथ 1,587 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। यह राशि महिलाओं को गांव और शहर में स्वरोजगार चलाने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने में मदद करेगी।
योजना का नाम बदल सकती है मोहन सरकार
Madhya Pradesh News: सिर्फ यह नहीं, बल्कि इस योजना के नाम में भी बदलाव की चर्चाएँ जोर पकड़ रही हैं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में भाई दूज कार्यक्रम में संकेत दिए थे कि ‘लाड़ली बहना योजना’ का नाम ‘देवी सुभद्रा योजना’ किया जा सकता है। उनके अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण और सुभद्रा का रिश्ता भाई-बहन के प्रेम और संरक्षण की सुंदर मिसाल है, और इसी भावना को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार हर लाड़ली बहन के सुख, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की साथी बनना चाहती है।हालांकि, महिला और बाल विकास विभाग की आयुक्त निधि निवेदिता ने योजना का नाम बदलने की जानकारी से इनकार किया है।
बताते चलें कि, इस योजना की शुरुआत पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में जून 2023 में हुई थी और अब तक सरकार ने 29 किस्तों में 44,900 करोड़ रुपए से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर चुकी है।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस बार 1,500 रुपये की किस्त प्रत्येक लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Madhya Pradesh News: Big news for the beloved sisters of MP
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm