BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

UP Board 10th-12th New Date Sheet: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव, अब किस दिन होगी कौन से विषय की परीक्षा देखें

UP Board 10th-12th New Date Sheet: यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों में कुछ बदलाव किया है। बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की हिंदी और …

UP Board 10th-12th New Date Sheet: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव, अब किस दिन होगी कौन से विषय की परीक्षा देखें
Dr.Anil Shukla
Published: 12 Nov 2025 | 11:29 amModified: 12 Nov 2025 | 11:45 am
HIGHLIGHTS
  1. 10वीं-12वीं का बदला परीक्षा शेड्यूल
  2. जानें अब किस दिन कौन से Exam
  3. कुछ विषयों की तारीखों में बदलाव

UP Board 10th-12th New Date Sheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 से जुड़ी बड़ी खबर आयी है। बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम में कुछ आंशिक बदलाव किए हैं। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में एक आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है ​कि परीक्षा शेड्यूल में केवल कुछ विषयों की तारीखों में बदलाव किया गया है। बाकी सभी विषयों की परीक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।

इन परीक्षाओं की समय सारणी बदली

जारी संशोधित के अनुसार, हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा अब 18 फरवरी 2026 को पहली शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। वहीं, इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की हिंदी और सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा भी अब 18 फरवरी 2026 को ही दूसरी शिफ्ट में होगी। इसके अलावा, इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा की तारीख में भी बदलाव किया गया है, अब यह परीक्षा 12 मार्च 2026 को दूसरी शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

बाकी परीक्षाएं तय शेड्यूल के अनुसार होंगी

UP Board 10th-12th New Date Sheet, वहीं बोर्ड ने बताया है कि इन बदलावों के अलावा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की सभी विषयों और प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही होंगी। परीक्षा शेड्यूल में किसी अन्य प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि छात्रों को सिर्फ इन तीन विषयों की नई तारीखों का ध्यान रखना होगा।

12 मार्च तक जारी रहेंगी परीक्षाएं

बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक होगी। बोर्ड ने यह भी बताया कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की सभी परीक्षाएं 15 कार्य दिवसों में संपन्न कराई जाएंगी।

 

इन्हे भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: UP Board 10th-12th New Date Sheet: Changes in the dates of 10th-12th board exams

शहर की खबरें

यूथ कॉर्नर

और भी पढ़ें ›
राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

01 Oct 2026 | 9:32 pm
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm