BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Meenakshi Natarajan Nomination News: नहीं थम रही मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने की नाराजगी.. कांग्रेस ने शुरु किया ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’.. कल इन्हें जारी किया था शोकॉज नोटिस

Meenakshi Natarajan Nomination Congress Protest: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का सत्याग्रह, जबलपुर प्रदर्शन में महिला नेत्री बाल-बाल बचीं।

Meenakshi Natarajan Nomination Congress Protest

Meenakshi Natarajan Nomination Congress Protest

satya prakash
Published: 18 Jun 2026 | 3:44 pmModified: 18 Jun 2026 | 3:45 pm
HIGHLIGHTS
  1. भोपाल में कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह आयोजित किया।
  2. दिग्विजय सिंह और मीनाक्षी नटराजन प्रदर्शन में शामिल हुए।
  3. जबलपुर में प्रदर्शन के दौरान प्रियंका सोनी बाल-बाल बचीं।

भोपाल: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने "लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह" आयोजित किया। (Meenakshi Natarajan Nomination News) भोपाल के जवाहर चौक पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मीनाक्षी नटराजन भी शामिल हुए। सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चरखा चलाकर विरोध जताया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बाल-बाल बची कांग्रेस नेत्री

वहीं जबलपुर में महिला कांग्रेस ने भी नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमाझपटी की स्थिति बन गई। विरोध के दौरान जलाए जा रहे पुतले का एक जलता हुआ हिस्सा महिला कांग्रेस नेत्री प्रियंका सोनी पर गिर गया। हालांकि समय रहते उन्हें सुरक्षित हटा लिया गया और वह बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

NSUI जिला अध्यक्षों को नोटिस जारी

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में अब अनुशासनात्मक कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एनएसयूआई के 22 जिलाध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। (Meenakshi Natarajan Nomination News) आरोप है कि इन पदाधिकारियों ने पार्टी के निर्देश के बावजूद विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया।

नामांकन निरस्त, महेश केंवट बने रास सांसद

दरअसल, राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन जांच के दौरान निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद भाजपा उम्मीदवार महेश केंवट निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हो गए। इस घटनाक्रम ने प्रदेश की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। कांग्रेस का आरोप था कि चुनाव आयोग के फैसले से भाजपा को अनुचित लाभ मिला है। पार्टी नेताओं ने इसे "लोकतंत्र की हत्या" और "सीट चोरी" तक करार दिया। मामले को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी और बाद में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था।

22 जिलाध्यक्षों को मिला कारण बताओ नोटिस

नामांकन निरस्त होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्यभर में विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया था। पार्टी के सभी आनुषंगिक संगठनों को जिला स्तर पर भाजपा और चुनाव आयोग के फैसले के विरोध में पुतला दहन एवं प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि पार्टी को मिली रिपोर्ट के अनुसार एनएसयूआई के करीब 22 जिलाध्यक्षों ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इसी को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर संबंधित जिलाध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। (Meenakshi Natarajan Nomination News) उनसे तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

क्या लिखा है पटवारी के खत में?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि 16 जून 2026 को राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में जिला स्तर पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। इसकी सूचना एसएमएस, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी संबंधित पदाधिकारियों तक पहुंचाई गई थी।

पत्र में कहा गया है कि पर्याप्त जानकारी होने के बावजूद कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया, जिससे संगठन के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता परिलक्षित होती है। प्रदेश नेतृत्व ने इस पर गंभीर आपत्ति दर्ज की है। (Meenakshi Natarajan Nomination News) नोटिस में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पत्र प्राप्ति के तीन दिन के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रदेश कार्यालय को भेजें।

इन्हें भी पढ़ें:

गर्मी को देखते हुए अगले साल 10 मार्च से शुरू हो सकता है आईपीएल : देवजीत सैकिया

उम्रदराज और युवा खिलाड़ी दोनों ही आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं विश्व कप में

टाटा मोटर्स एक जुलाई से वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में करेगी 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

फिरोजाबाद में बैंक लॉकर से गिरवी रखा सोना गायब, तीन कर्मचारियों पर मामला दर्ज

टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सरकारी खर्चे पर वैंकूवर पहुंचे कतर के प्रशंसक

एफआईएलए समूह ने डोम्स इंडस्ट्रीज में सात प्रतिशत हिस्सेदारी 934 करोड़ रुपये में बेची

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Congress Holds ‘Save Democracy’ Protest in MP Over Meenakshi Natarajan Nomination Rejection

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm