टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सरकारी खर्चे पर वैंकूवर पहुंचे कतर के प्रशंसक
टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सरकारी खर्चे पर वैंकूवर पहुंचे कतर के प्रशंसक
वैंकूवर, 18 जून (एपी) कतर के प्रशंसक विश्व कप फुटबॉल में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सरकारी खर्चे पर यहां पहुंच गए हैं।
कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के प्रयास से कतर के लगभग 1000 प्रशंसक चार्टर्ड जेट विमानों से कनाडा के खिलाफ होने वाले मैच से पहले वैंकूवर पहुंच गए हैं।
प्रशंसक फेयरमोंट और जेडब्ल्यू मैरियट पार्क जैसे आलीशान होटलों में ठहरे हुए हैं। कतर के प्रशंसक शहर में पारंपरिक दरबुका ढोल बजाकर सबका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
कतर के कप्तान अब्दुलअज़ीज़ हातेम ने कहा, ‘‘सबसे पहले मैं उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं जो यहां पहुंचे हैं। हम अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से जानते हैं और हम इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे जिससे कि वे स्टेडियम से खुश होकर जाएं और हम पर गर्व महसूस करें।’’
एपी
पंत
पंत

Facebook


