MP Board Exam Paper Leak Case : बोर्ड एग्जाम से पहले पेपर लीक गिरोह सक्रिय, इस जगह हो रही एडवांस बुकिंग, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
बोर्ड एग्जाम से पहले पेपर लीक गिरोह सक्रिय…MP Board Exam Paper Leak Case: Paper leak gang active before board exam, advance booking

Rajasthan Paper Leak Case Big Update | Image Source | IBC24 File
भोपाल : MP Board Exam Paper Leak Case : मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं, लेकिन इससे पहले ही पेपर लीक गिरोह सक्रिय हो गया है। टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बोर्ड एग्जाम के पेपर की एडवांस बुकिंग के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेपर लीक गैंग 2,000 रुपये तक में प्रश्न पत्र बेचने का दावा कर रहा है।
Read More : CM Mohan Yadav Tour : सीएम डॉ. मोहन यादव आज इन बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल
MP बोर्ड ने की सायबर सेल में शिकायत
MP Board Exam Paper Leak Case : मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी फर्जी दावे पर विश्वास न करें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या बोर्ड प्रशासन को दें।
टेलीग्राम बना प्लेटफॉर्म, छात्रों को बनाया जा रहा निशाना
MP Board Exam Paper Leak Case : पेपर लीक करने वाले गिरोह अधिकतर टेलीग्राम चैनलों के जरिए छात्रों को जोड़ रहे हैं। एडमिन फर्जी प्रोफाइल बनाकर पेपर लीक के नाम पर एडवांस बुकिंग की पेशकश कर रहे हैं। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह एक बड़ा स्कैम हो सकता है, जहां पैसे लेने के बाद छात्रों को गलत या नकली पेपर भेजा जाता है।
बोर्ड ने दी चेतावनी, पेपर लीक के झांसे में न आएं
MP Board Exam Paper Leak Case : MP बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पेपर लीक होने की कोई संभावना नहीं है। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी गिरोह के झांसे में न आएं और अपनी परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दें।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नहीं, MP बोर्ड ने कहा है कि सभी प्रश्न पत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर विश्वास न करें।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: MP Board Exam Paper Leak Case: Paper leak gang active before board
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm