MP News: पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अब पढ़ाई जाएगी भगवद गीता! रामचरितमानस के बाद नया आदेश जारी, ADG का नया फरमान
MP News: पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अब पढ़ाई जाएगी भगवद गीता! रामचरितमानस के बाद नया आदेश जारी, ADG का नया फरमान

MP News, police training, Madhya Pradesh police Gita lessons, MP police Bhagavad Gita recitation, Raja Babu Singh ADG, MP constable training,
- MP पुलिस ट्रेनिंग में अब ‘गीता पाठ’ अनिवार्य
- पुलिस में अब गूंजेगी भगवद गीता की वाणी
- रंगरूटों को सिखाया जाएगा ‘नेक जीवन’ का पाठ
भोपाल : MP News: मध्यप्रदेश में अब पुलिस ट्रेनिंग के दौरान रामचरितमानस के बाद भागवत गीता का पाठ भी कराया जाएगा। मध्यप्रदेश पुलिस की ट्रेनिंग विंग ने अपने सभी प्रशिक्षण केंद्रों को रंगरूटों के लिए भगवद गीता पाठ सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि उन्हें “नेक जीवन” जीने में मदद मिल सके। यह निर्देश एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ट्रेनिंग) राजा बाबू सिंह ने राज्य के सभी आठ ट्रेनिंग स्कूलों के सुपरिटेंडेंट को जारी किया है।
MP पुलिस ट्रेनिंग में अब ‘गीता पाठ’ अनिवार्य (Bhopal police training)
इन केंद्रों में जुलाई से लगभग 4,000 युवा लड़के और लड़कियां नौ महीने की कांस्टेबल ट्रेनिंग ले रहे हैं। इससे पहले ADG राजा बाबू सिंह ने जुलाई में ट्रेनिंग सेशन का उद्घाटन करते समय इन संस्थानों में रामचरितमानस का पाठ करने का निर्देश दिया था और कहा था कि इससे प्रशिक्षणार्थियों में अनुशासन और नैतिकता का विकास होगा। रामचरितमानस में भगवान राम के गुणों और उनके 14 वर्ष के वनवास का वर्णन किया गया है। अब 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी राजा बाबू सिंह ने ट्रेनिंग स्कूलों के डायरेक्टरों से कहा है कि यदि संभव हो तो भगवान कृष्ण के चल रहे पवित्र महीने (अगहन कृष्ण) के दौरान भगवद गीता का कम से कम एक अध्याय पढ़ना शुरू करें।
ADG बोले- इससे ट्रेनी होंगे नेक और अनुशासित (MP police Bhagavad Gita recitation)
MP News: उन्होंने निर्देश दिया कि यह पाठ ट्रेनी के रोज़ाना के मेडिटेशन सत्र से ठीक पहले किया जा सकता है। ADG ने ट्रेनिंग स्कूलों को भेजे संदेश में कहा कि भगवद गीता हमारा शाश्वत ग्रंथ है। इसका नियमित पाठ हमारे ट्रेनी को नेक जीवन जीने में मार्गदर्शन देगा और उनके जीवन को बेहतर बनाएगा। हालांकि इस आदेश को लेकर विवाद की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें
- चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ऐसे अभ्यर्थियों को मिलेगी ज्वॉइनिंग, लगा था घोटाले का आरोप
- 15 दिन तक भूत-प्रेतों का लगता है मेला, मुक्ति पाने के लिए खींचे चले आते हैं.... रैय्यत बाबा के पेड़ पर अनोखा रीति-रिवाज
- इस गांव में नहीं है एक भी मुस्लिम परिवार, फिर भी 1100 जन्म प्रमाण-पत्र बनाए गए, अब पंचायत ने उठाया बड़ा ये कदम
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1: ADG राजा बाबू सिंह का कहना है कि भगवद गीता का पाठ ट्रेनी को नेक जीवन, अनुशासन और नैतिकता की दिशा में प्रेरित करेगा।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: MP News: Bhagavad Gita will now be taught in police training centers
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत
01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pmJudge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |
01 Oct 2026 | 4:20 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
PNG Drive 3.0 Scheme: PNG कनेक्शन की रफ्तार होगी तेज! सरकार की नई प्रोत्साहन योजना से हर रोज जुड़ेंगे 20 हजार घर, जानें आम लोगों को क्या मिलेगा फायदा?
01 Oct 2026 | 3:51 pm