MP News: दुग्ध सहकारिता से समृद्धि की ओर मध्यप्रदेश, 13 अप्रैल को होगा प्रदेश स्तरीय गोपाल सम्मेलन, किसानों की आय बढ़ाने मोहन सरकार की नई पहल
दुग्ध सहकारिता से समृद्धि की ओर मध्यप्रदेश…MP News: Madhya Pradesh moves towards prosperity through milk cooperation, state level Gopal

MP News | Image Source | IBC24
- दुग्ध सहकारिता से समृद्धि की ओर मध्यप्रदेश,
- 13 अप्रैल को होगा प्रदेश स्तरीय गोपाल सम्मेलन,
- किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल,
भोपाल: MP News: मध्यप्रदेश में दुग्ध सहकारिता के माध्यम से किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस संकल्प को दोहराते हुए कहा कि प्रदेश "सहकार से समृद्धि" के विजन को साकार करने की दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है।
13 अप्रैल को होगा प्रदेश स्तरीय गोपाल सम्मेलन
MP News: मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) तथा एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (MPCDF) के बीच सहकारिता अनुबंध (कोलेबोरेशन एग्रीमेंट) किया जाएगा, जो दुग्ध क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखता है। यह अनुबंध 13 अप्रैल को रवीन्द्र भवन भोपाल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सहकारी दुग्ध उत्पादक गोपाल सम्मेलन के दौरान होगा जिसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
बढ़ेगी किसानों की आय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP News: डॉ. यादव ने कहा कि इस अनुबंध के माध्यम से किसानों और पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे उनकी आय में सीधा इज़ाफा होगा। सरकार ने यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि किसानों से दूध की सीधी खरीद हो और उन्हें उचित मूल्य प्राप्त हो। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि "श्वेत क्रांति मिशन" के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक जिले में सांची डेयरी के साथ मिलकर मिल्क कूलर, मिनी डेयरी प्लांट, और चिलिंग सेंटर की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही, दुग्ध संघों की प्रोसेसिंग क्षमता का विस्तार भी किया जाएगा, जिससे दुग्ध उत्पादन और उसकी गुणवत्ता में सुधार होगा।
देश में दुग्ध उत्पादन में तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश
MP News: प्रदेश के अधिकांश ग्रामों में दुग्ध सहकारी समितियों की स्थापना की जाएगी और दुग्ध उत्पादक किसानों को सहकारी डेयरी कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। वर्तमान में मध्यप्रदेश देश में दुग्ध उत्पादन के मामले में तीसरे स्थान पर है, जिसे और बेहतर बनाने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित हो सकता है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि NDDB और MPCDF के बीच एक सहयोग अनुबंध होगा, जिससे दुग्ध क्षेत्र में सहकारिता के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाई जाएगी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: MP News: Madhya Pradesh moves towards prosperity through milk cooperation
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am