BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

MP Rajya Sabha Election Latest News: परमिशन मिलने के बाद भी उड़ान नहीं भर पाई कांग्रेस विधायकों का विमान, अब नहीं हुई बोर्डिंग, तकनीकी खराबी या मामला क्रॉस वोटिंग का?

MP Rajya Sabha Election Latest News: परमिशन मिलने के बाद भी उड़ान नहीं भर पाई कांग्रेस विधायकों का विमान, अब नहीं हुई बोर्डिंग, तकनीकी खराबी या मामला क्रॉस वोटिंग का?

MP Rajya Sabha Election Latest News: परमिशन मिलने के बाद भी उड़ान नहीं भर पाई कांग्रेस विधायकों का विमान, अब नहीं हुई बोर्डिंग, तकनीकी खराबी या मामला क्रॉस वोटिंग का? Image: AI Generated

MP Rajya Sabha Election Latest News: परमिशन मिलने के बाद भी उड़ान नहीं भर पाई कांग्रेस विधायकों का विमान, अब नहीं हुई बोर्डिंग, तकनीकी खराबी या मामला क्रॉस वोटिंग का? Image: AI Generated

Deepak Dilliwar
Published: 09 Jun 2026 | 5:00 pmModified: 09 Jun 2026 | 5:37 pm

भोपाल: MP Rajya Sabha Election Latest News मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। दरअसल भाजपा की ओर से तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारे जाने के बाद कांग्रेस को क्रॉस वोटिंड का डर सताने लगा है और इसी के चलते कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अपने विधायकों को बेंगलुरु शिफ्ट कर रही है, लेकिन उनका विमान उड़ान नहीं भर पाया है। हालांकि उनके विमान को उड़ान भरने की परमिशन मिल गई है, लेकिन विमान अभी भी एयरपोर्ट पर ही मौजूद है। दूसरी ओर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, भोपाल एयरपोर्ट पर हमारी फ्लाइट को डिटेन किया गया है और हमे टेकऑफ की परमिशन नहीं दी जा रही है।

MP Rajya Sabha Election Latest News: भाजपा सरकार के इशारे पर रोकी गई हमारी फ्लाइट

MP Rajya Sabha Election Latest News पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, भोपाल एयरपोर्ट पर हमारी फ्लाइट को डिटेन किया गया है और हमे टेकऑफ की परमिशन नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि, एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि जो प्लेन आपने मंगाया है वह देशी उड़ान नहीं बल्कि इंटरनेशल फ्लाई करता है। (Sajjan Singh Verma On BJP Government) पूर्व मंत्री वर्मा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा सरकार के इशारे पर हमारी फ्लाइट को रोका गया है।

पूर्व मंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना

Sajjan Singh Verma On BJP Government:  पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अपने बयान में आगे कहा कि, हम एयरपोर्ट अथॉरिटी से बात कर रहे हैं और जल्द ही प्लेन में बैठ जाएंगे। मीनाक्षी नटराजन के फार्म पर आपत्ति पर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह ने कहा कि, भाजपा ने आपत्ति लगाई है कि मीनाक्षी ने एक शो कॉज नोटिस की जानकारी नहीं दी है। जबकि शो कॉज नोटिस की जानकारी फॉर्म में देने का कोई प्रावधान नहीं है। (Sajjan Singh Verma On BJP Government) उन्होंने आगे कह कि, भाजपा को मन बड़ा रखना चाहिए। दो सीट के वोट उनके पास है और एक के हमारे पास तो क्यों ये सब कर रहे है समझ से परे है।

भाजपा को 116 वोट की जरूरत

वर्तमान में मध्यप्रदेश की कुल 230 सदस्यीय विधानसभा में प्रभावी वोटों की संख्या 228 है। इसमें भाजपा के 164 और कांग्रेस के 64 विधायक हैं। बीना से विधायक निर्मला सप्रे के मतदान को लेकर स्थिति स्पष्ट ना होने और उनका झुकाव भाजपा की तरफ होने तथा विजयपुर से विधायक मुकेश मल्होत्रा के मतदान पर लगी रोक जैसी तकनीकी वजहों से कांग्रेस का प्रभावी आंकड़ा 62 पर सिमट गया है। राज्यसभा की तीन सीटों पर प्रत्येक उम्मीदवार को जीत के लिए 58 वोटों की जरूरत है। इस हिसाब से दो सीटें जीतने के लिए भाजपा को 116 वोट की जरूरत है। कुल 164 में से 116 वोट देने के बाद भाजपा के पास 48 वोट बचेंगे। तीसरी सीट जीतने के लिए उसे 58 वोट चाहिए यानी भाजपा को 10 अतिरिक्त वोटों की जरूरत है। कांग्रेस के पास जीत के लिए आवश्यक आंकड़े हैं लेकिन भाजपा की ओर से तीसरे उम्मीदवार की घोषणा से उसकी चिंता बढ़ा दी है और नटराजन की जीत की राह मुश्किल कर दी है। मध्यप्रदेश की राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा।

ये भी पढ़ें

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: MP Rajya Sabha Election Latest News: MP Congress MLA Private Plane have not Permit to fly

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm